नेमार का सैंटोस में भविष्य: विश्व कप तक अनुबंध बढ़ाने की चुनौती
सैंटोस अध्यक्ष मार्सेलो टेक्सेरा ने बोला कि उनका क्लब नेमार के अनुबंध को अगले साल फीफा विश्व कप तक बढ़ाने के लिए काम कर रहा है, हालांकि इस फॉरवर्ड खिलाड़ी की चोट की चिंता का विषय है। नेमार यूरोप में एक दशक से अधिक समय…

सैंटोस अध्यक्ष मार्सेलो टेक्सेरा ने बोला कि उनका क्लब नेमार के अनुबंध को अगले साल फीफा विश्व कप तक बढ़ाने के लिए काम कर रहा है, हालांकि इस फॉरवर्ड खिलाड़ी की चोट की चिंता का विषय है। नेमार यूरोप में एक दशक से अधिक समय और सऊदी अरब में रहने के बाद जनवरी में छह महीने के अनुबंध पर सैंटोस (अपने बचपन के क्लब) में आये।

उन्होंने कहा, “हमें एक तकनीकी तरीका तलाशना होगा ताकि हम नेमार की रिकवरी और मैदान पर उनकी मौजूदगी की निगरानी को इस तरह बदल सकें कि उनके अनुबंध को नवीनीकृत करने और अगले साल के विश्व कप तक बने रहने की संभावना बढ़ जाए।”
नेमार पिछले अक्टूबर में घुटने की चोट के बाद खेल में लौटने के बाद से पैर की मांसपेशियों की समस्याओं से जूझ रहे हैं, जिसके कारण वे एक साल से अधिक समय तक मैदान से बाहर रहे। इस खिलाड़ी ने सैंटोस के साथ अपने पिछले कार्यकाल में नौ मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने तीन गोल किए हैं और तीन में गोल करने में मददगार सावित हुए हैं।
उन्होंने आगे कहा, “जब हमने नेमार को वापस लाया, तो हमें पता था कि उसे बहुत गंभीर चोट लगी है।” यह जानते हुए, हमने अपने सब कर्मचारियों को नेमार के लिए उपलब्ध कराया और एक ऐसी चिकित्सा सुविधा दे रहे है जिससे वह पूरी तरह से ठीक हो सके। वह यहाँ खुश है। यह उसका घर है।”
सैंटोस 20 टीमों की ब्राज़ीलियाई सीरी ए स्टैंडिंग में छह मैचों में चार अंकों के साथ 19वें स्थान पर है। इस हफ़्ते क्लब ने पेड्रो कैक्सिन्हा के जाने के बाद ब्राज़ील के पूर्व सहायक कोच क्लेबर ज़ेवियर को अपना नया मैनेजर बनाया।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
