द इंडियन व्यू

नेपोली ने बोलोन्या को 2-0 से हराकर जीता इटैलियन सुपर कप का खिताब

जेद्दा : इटली के मौजूदा सेरी ए चैंपियन नेपोली ने सोमवार को इटैलियन सुपर कप का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में नेपोली ने बोलोन्या को 2-0 से हराया। यह मैच सऊदी अरब के जेद्दा स्थित अल-अव्वाल पार्क में खेला गया।…

Ragwendra P Singh
December 23, 2025
2 min read
नेपोली ने बोलोन्या को 2-0 से हराकर जीता इटैलियन सुपर कप का खिताब

जेद्दा : इटली के मौजूदा सेरी ए चैंपियन नेपोली ने सोमवार को इटैलियन सुपर कप का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में नेपोली ने बोलोन्या को 2-0 से हराया। यह मैच सऊदी अरब के जेद्दा स्थित अल-अव्वाल पार्क में खेला गया। यह नेपोली का इटैलियन सुपर कप में तीसरा खिताब है। इससे पहले टीम ने 1990 और 2014 में यह ट्रॉफी जीती थी।

 

ब्राजीलियाई विंगर डेविड नेरेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों गोल दागे। उन्होंने पहले हाफ में दूर से बेहतरीन कर्लिंग शॉट लगाकर नेपोली को बढ़त दिलाई। इसके बाद दूसरे हाफ में बोलोन्या के गोलकीपर फेडेरिको रावाग्लिया की कमजोर पास को इंटरसेप्ट कर नेरेस ने दूसरा गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की।

 

नेरेस ने इस टूर्नामेंट में कुल तीन गोल किए। इससे पहले उन्होंने एसी मिलान के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भी 2-0 की जीत के दौरान एक गोल किया था। मैच के बाद नेपोली के कोच एंटोनियो कॉन्टे ने कहा, “खिलाड़ियों को बधाई दी जानी चाहिए। उन्होंने दिखा दिया कि वे इस ट्रॉफी को फैंस के लिए कितना जीतना चाहते थे। अब हमारे पास जश्न मनाने का एक और बड़ा मौका है।”

 

परंपरागत रूप से सेरी ए और इटैलियन कप विजेता के बीच खेले जाने वाला इटैलियन सुपर कप, वर्ष 2023 से लीग और कप के उपविजेता टीमों को भी शामिल कर चार टीमों का टूर्नामेंट बना दिया गया है। यह टूर्नामेंट 2029 तक सऊदी अरब में आयोजित किया जाएगा।

 

नेपोली फिलहाल सेरी ए तालिका में शीर्ष पर मौजूद इंटर मिलान से दो अंक पीछे है और रविवार को क्रेमोनेसे के खिलाफ अपना अगला लीग मुकाबला खेलेगी। बोलोन्या का सामना घरेलू मैदान पर सासुओलो से होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह

लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।