नेपाल की सत्तारूढ़ पार्टी आरएसपी के अध्यक्ष लामिछाने ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की
नई दिल्ली : नेपाल के सत्तारूढ़ दल राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के अध्यक्ष रवि लामिछाने ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बुधवार को मुलाकात की। दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच साझा समृद्धि, विकास और क्षेत्रीय…

नई दिल्ली : नेपाल के सत्तारूढ़ दल राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के अध्यक्ष रवि लामिछाने ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बुधवार को मुलाकात की। दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच साझा समृद्धि, विकास और क्षेत्रीय सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी साझा करते कहा कि रबि लामिछाने से मिलकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हुई और साझा तथा समृद्ध भविष्य के निर्माण की इच्छा का वह पूरा समर्थन करते हैं। भारत के लिए नेपाल उसकी नेबरहुड फर्स्ट नीति के तहत एक महत्वपूर्ण और प्राथमिक साझेदार है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि नेपाल भारत का प्राथमिक साझेदार है और नई सरकार के साथ मिलकर दोनों देशों के विशेष और बहुआयामी संबंधों को और ऊंचाई तक ले जाने की इच्छा है। भारत और नेपाल के बीच संबंध ऐतिहासिक और बहुआयामी हैं। दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक जुड़ाव गहरे हैं।
प्रधानमंत्री ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि भारत नेपाल के साथ मिलकर साझा भविष्य के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। दोनों देशों के बीच सहयोग से क्षेत्रीय स्थिरता और विकास को नई दिशा मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि लामिछाने पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ 01 से 05 जून तक भारत के आधिकारिक दौरे पर हैं। उन्होंने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से केंद्रीय मुख्यालय में मुलाकात की थी। भाजपा मुख्यालय पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया था।
---------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
