नेताओं ने मनाया रक्षाबंधन का पर्व, कलाई में बंधवाई राखी
नई दिल्ली : पूरे देश में रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई में राखी बांधती हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य एवं लंबी आयु की कामना करती हैं। नेताओं ने भी रक्षाबंधन का पर्व…

नई दिल्ली : पूरे देश में रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई में राखी बांधती हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य एवं लंबी आयु की कामना करती हैं। नेताओं ने भी रक्षाबंधन का पर्व मनाया।
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया को राखी बांधी। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि रक्षाबंधन पर बहनों की राखी, ये सिर्फ धागे नहीं, इनमें बचपन की हंसी भी है, और आने वाले कल में साथ खड़े होने का यकीन भी। जिंदगी चाहे कितनी भी बदल जाए, ये रिश्ते वक्त की घड़ी पर नहीं, दिल के कैलेंडर पर चलते हैं।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रक्षाबंधन का पर्व मनाया। उन्होंने रक्षाबंधन पर्व पर शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर वीरांगनाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, अधिवक्ताओं, चिकित्सकों सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी बहनों एवं स्कूल-कॉलेज की छात्राओं से रक्षासूत्र बंधवाया। उन्होंने कहा कि परंपरा और विरासत को आगे बढ़ाने में बहनों का अहम योगदान है।
राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने सतीश पूनिया को राखी बांधी। इससे पहले जयपुर सैन्य स्टेशन में रक्षाबंधन का पर्व सम्मान, राष्ट्रवाद, कृतज्ञता और उत्सव की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दीया कुमारी विशिष्ट महिलाओं के साथ पहुंचीं और वीर सैनिकों की कलाई पर पवित्र राखी बांधी। समारोह में बहनों और उनके वर्दीधारी रक्षकों के बीच के अटूट बंधन का उत्साहपूर्वक जश्न मनाया गया।
मालशिरस की जय श्री गणेश इंगले एवं ब्रह्माकुमारी संस्था ने शिवेसना (यूबीटी) के अध्यक्ष और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया।
वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुए दिल्ली नगर निगम के सफाईकर्मियों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। यह कार्यक्रम जनसेवा सदन में रखा गया, जहां कई सफाईकर्मियों को बुलाया गया था। सीएम रेखा गुप्ता ने इन सफाईकर्मियों के हालचाल जाने और उन्हें राखी बांधी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में पधारे स्वच्छताग्रहियों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। उन्हें राखी बांधी और हम सब ने साथ मिलकर स्वच्छ दिल्ली, सुंदर दिल्ली के संकल्प को फिर से दोहराया।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
