द इंडियन व्यू

नेतन्याहू ने 'डियर फ्रेंड' को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, पीएम मोदी ने जताया आभार

नई दिल्ली : इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पीएम नरेंद्र मोदी को डियर फ्रेंड बताते हुए स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने इसके जवाब में उनका आभार जताते हुए उम्मीद जताई कि पारस्परिक संबंध यूं ही बरकरार…

Ragwendra P Singh
August 16, 2025
2 min read
नेतन्याहू ने 'डियर फ्रेंड' को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, पीएम मोदी ने जताया आभार

नई दिल्ली : इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पीएम नरेंद्र मोदी को डियर फ्रेंड बताते हुए स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने इसके जवाब में उनका आभार जताते हुए उम्मीद जताई कि पारस्परिक संबंध यूं ही बरकरार रहें और समृद्ध हों।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्हें धन्यवाद करते हुए लिखा, आपकी शुभेच्छा का आभार। प्रार्थना है कि भारत-इजरायल की मित्रता यूं ही बनी रहे। इन दोनों ही देशों के संबंध प्रगाढ़ हों जिससे शांति और विकास का मार्ग प्रशस्त हो। साथ ही दोनों ओर की जनता भी सुरक्षित रहे।

दरअसल, इससे पहले नेतन्याहू ने एक्स पर दिए बधाई संदेश दिया था। उन्होंने लिखा, मेरे प्यारे मित्र (डियर फ्रेंड) नरेंद्र मोदी और भारत की जनता को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की का भी शुभकामनाओं के लिए आभार जताया। पीएम मोदी ने एक्स पर दोनों देशों के संबंधों को मान देते हुए लिखा कि वो चाहते हैं कि मित्र देश यूक्रेन शांति, समृद्धि और प्रगति के पथ पर अग्रसर हो।

जेलेंस्की ने 15 अगस्त की रात एक पोस्ट लिखा था। इसमें दोनों देशों के संबंधों का भी जिक्र था। जेलेंस्की ने इस पोस्ट में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की जनता को शुभकामनाएं दी थीं।

जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि इस हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अच्छी और स्पष्ट बातचीत हुई, जिसमें मैंने उन्हें व्यक्तिगत रूप से शुभकामनाएं दीं। हमारे देश आजादी, गरिमा, शांति और विकास के लिए संघर्ष का साझा अनुभव रखते हैं। हमें उम्मीद है कि भारत जंग खत्म करने में सहयोग करेगा, ताकि हमारी आजादी और संप्रभुता सुरक्षित रह सके।

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने आगे विज्ञान, तकनीक, व्यापार और संस्कृति के क्षेत्र में भारत-यूक्रेन के बीच मजबूत संबंधों की भी बात की। साथ ही दोनों देशों के बीच बेहतर सहयोग की आशा जताई।

लिखा कि दोनों देश अपनी स्वतंत्रता, गौरव, शांति और विकास के लिए संघर्ष का साझा अनुभव रखते हैं। हमें उम्मीद है कि भारत जंग खत्म करने में सहयोग करेगा, ताकि हमारी आजादी और संप्रभुता सुरक्षित रह सके।

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने आगे विज्ञान, तकनीक, व्यापार और संस्कृति के क्षेत्र में भारत-यूक्रेन के बीच मजबूत संबंधों की भी बात की। साथ ही दोनों देशों के बीच बेहतर सहयोग की आशा जताई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…