नीरू ढांडा का शानदार प्रदर्शन, ट्रैप क्वालीफिकेशन में संयुक्त रूप से शीर्ष पर
नीरू ढांडा ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 50 में से 48 निशाने लगाये और रविवार को एशियाई खेलों में महिलाओं की ट्रैप निशानेबाजी स्पर्धा के क्वालीफिकेशन में संयुक्त रूप से शीर्ष पर रही। इटली के लोनाटो में हाल ही में…

नीरू ढांडा ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 50 में से 48 निशाने लगाये और रविवार को एशियाई खेलों में महिलाओं की ट्रैप निशानेबाजी स्पर्धा के क्वालीफिकेशन में संयुक्त रूप से शीर्ष पर रही। इटली के लोनाटो में हाल ही में आईएसएसएफ विश्व कप में ट्रैप स्पर्धा का व्यक्तिगत स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बनी नीरू ने उस आत्मविश्वास को कायम रखा।
पहले दो दौर में उनके सिर्फ दो निशाने चूके। वह पहले दिन 24 और 24 का स्कोर करके कतर की बासिल रे के साथ शीर्ष पर रही। नीरू, आशिमा अहलावत और मनीषा कीर ने मिलकर 130 अंक बनाये और चीन के बाद कतर और कुवैत के साथ दूसरे स्थान पर है। अहलावत ने 20 और 22 स्कोर किया जबकि कीर ने 19 और 21 स्कोर किया।
ट्रैप क्वालीफिकेशन तीन दिन तक चलता है और निशानेबाजों को पहले दो दिन 25 . 25 निशाने दिये जाते हैं। क्वालीफिकेशन के बाद शीर्ष तीन टीमों के पदक तय हो जाते हैं जबकि आठ शीर्ष निशानेबाज व्यक्तिगत फाइनल में पहुंचते हैं। भारतीय महिला टीम 25 मीटर पिस्टल में भी पदक की दौड़ में है हालांकि प्रिसिशन चरण के बाद उन्हें काफी सुधार करना होगा।

दस मीटर एयर पिस्टल में पदक से चूकी ऐशा सिंह 290 अंक लेकर छठे स्थान पर हैं। जकार्ता एशियाई खेल 2018 की चैम्पियन राही सरनोबत और दो ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर 287 के स्कोर के साथ 15वें और 16वें स्थान पर है। रैपिड चरण सोमवार को खेला जायेगा जिसमें टीम पदक तय होंगे। भारत इस समय चीन (868) और दक्षिण कोरिया (870) से पीछे है और उसके 864 अंक है।
भारतीय पुरूष ट्रैप निशानेबाजों का दिन कठिन रहा। कीनान चेनाइ 50 में से 47 अंक लेकर संयुक्त 11वें स्थान पर रहे जबकि शपथ भारद्वाज 45 अंक के साथ 22वें स्थान पर है। अहवर रिजवी 41 अंक लेकर संयुक्त 35वें स्थान पर हैं। तीनों के 133 अंक है और टीम स्पर्धा में भारत संयुक्त सातवें स्थान पर है।
भारतीय निशानेबाज अभी तक इन खेलों में एक स्वर्ण, सात रजत और चार कांस्य जीत चुके हैं। पिछली बार हांगझोउ खेलों में भारतीय निशानेबाजों ने सात स्वर्ण जीते थे।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
