नीरू-किनान ने लगाया सोने पर निशाना, ट्रैप मिश्रित टीम में भारत का ऐतिहासिक स्वर्ण
भारतीय नीरू धांडा और किनान चेनाई की जोड़ी ने एशियन खेल 2026 में ट्रैप मिश्रित टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा। फाइनल में इस जोड़ी ने 40 में से 34 निशाने साधे और नए एशियाई रिकॉर्ड के साथ शीर्ष स्थान हासिल कर…

भारतीय नीरू धांडा और किनान चेनाई की जोड़ी ने एशियन खेल 2026 में ट्रैप मिश्रित टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा। फाइनल में इस जोड़ी ने 40 में से 34 निशाने साधे और नए एशियाई रिकॉर्ड के साथ शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।
कतर ने 32 अंक के साथ रजत पदक जीता, जबकि चीन को 23 अंकों के साथ कांस्य पदक मिला। यह एशियन खेल की ट्रैप मिश्रित टीम स्पर्धा में भारत का पहला स्वर्ण पदक है। नीरू के लिए यह एशियन खेल में दूसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले उन्होंने महिलाओं की व्यक्तिगत ट्रैप स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था। वह इस स्पर्धा में एशियन खेल का व्यक्तिगत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं। नीरू ने व्यक्तिगत फाइनल में 28 निशाने लगाकर एशियाई रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता था।
नीरू ने 2026 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने इटली के लोनाटो में आईएसएसएफ शॉटगन विश्व कप में महिलाओं की ट्रैप स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था। वह इस स्पर्धा में व्यक्तिगत विश्व कप स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं। इसके अलावा उन्होंने 2025 एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता।

वहीं, किनान दारियस चेनाई भारत के अनुभवी ट्रैप निशानेबाजों में हैं। हैदराबाद में जन्मे किनान ने 2003 में निशानेबाजी शुरू की थी। उनके पिता डेरियस चेनाई भी राष्ट्रीय स्तर के ट्रैप निशानेबाज रहे हैं। किनान ने चार बार के ओलंपियन और प्रसिद्ध कोच मंशेर सिंह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लिया।
किनान ने 2008 राष्ट्रमंडल युवा खेलों में पुरुषों की ट्रैप स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। उन्होंने 2016 में भारत के लिए ओलंपिक कोटा हासिल किया और रियो ओलंपिक में पुरुषों की ट्रैप स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
2022 हांगझोऊ एशियन खेल में भी किनान ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने पुरुषों की ट्रैप टीम स्पर्धा में स्वर्ण और व्यक्तिगत ट्रैप स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। इसके अलावा 2021 आईएसएसएफ विश्व कप में पुरुषों की ट्रैप टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक भी उनके नाम है। नीरू और किनान की इस जीत के साथ भारत ने ट्रैप मिश्रित टीम में अपना पहला एशियन खेल स्वर्ण पदक हासिल किया।
इस स्वर्ण के साथ भारत पदक तालिका में अब 8वें स्थान पर पहुंच गया है। भारत के कुल 57 पदक हो गए हैं, जिसमें 9 स्वर्ण, 21 रजत और 27 कांस्य पदक शामिल है।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
