द इंडियन व्यू

भाला फेंक में भारत का डबल, यशवीर ने जीता रजत, रोहित को कांसा

एशियन खेल-2026 में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में भारत ने दो पदक अपने नाम किए। यशवीर सिंह ने रजत और रोहित यादव ने कांस्य पदक जीता। श्रीलंका के डायमंड लीग चैंपियन रुमेश पथिरागे ने स्वर्ण पदक जीता। स्टार भारतीय भाला…

Ragwendra P Singh
September 28, 2026
2 min read
भाला फेंक में भारत का डबल, यशवीर ने जीता रजत, रोहित को कांसा

एशियन खेल-2026 में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में भारत ने दो पदक अपने नाम किए। यशवीर सिंह ने रजत और रोहित यादव ने कांस्य पदक जीता। श्रीलंका के डायमंड लीग चैंपियन रुमेश पथिरागे ने स्वर्ण पदक जीता। स्टार भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा की गैरमौजूदगी में यशवीर और रोहित ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पोडियम पर जगह बनाई।

यशवीर ने अपने अभियान की शुरुआत 83.56 मीटर की थ्रो से की, लेकिन पदक पक्का करने के लिए उन्हें अंतिम प्रयास तक इंतजार करना पड़ा। अपने छठे और आखिरी प्रयास में उन्होंने 85.72 मीटर भाला फेंककर रजत पदक पक्का किया। यह उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी रहा और इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने 2027 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया।

@Media_SAI

रोहित यादव की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उनका पहला प्रयास केवल 77.25 मीटर का रहा। हालांकि तीसरे प्रयास में उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए 84.35 मीटर की दूरी तय की और कांस्य पदक अपने नाम किया। श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने बारिश के बीच शानदार प्रदर्शन किया। इस साल दो बार 90 मीटर का आंकड़ा पार कर चुके पाथिरागे ने चौथे प्रयास में 88.33 मीटर की दूरी तय कर बढ़त बनाई। इसके बाद अपने अंतिम प्रयास में उन्होंने 88.55 मीटर का थ्रो करते हुए स्वर्ण पदक पक्का कर लिया।

@Media_SAI

पाकिस्तान के अरशद नदीम 80.29 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ चौथे स्थान पर रहे। जापान के युता साकियामा 78.74 मीटर के साथ पांचवें स्थान पर रहे।

पुरुषों भाला फेंक स्पर्धा परिणाम

  • स्वर्ण: रुमेश पथिरागे (श्रीलंका) — 88.55 मीटर
  • रजत: यशवीर सिंह (भारत) — 85.72 मीटर
  • कांस्य: रोहित यादव (भारत) — 84.35 मीटर
  • चौथा स्थान: अरशद नदीम (पाकिस्तान) — 80.29 मीटर
  • पांचवां स्थान: युता साकियामा (जापान) — 78.74 मीटर

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।