द इंडियन व्यू

'नीतीश कुमार का मरीन ड्राइव' पुस्तक का लोकार्पण

नई दिल्ली : विश्व पुस्तक मेले में शनिवार को वरिष्ठ पत्रकार अमलेश राजू की पुस्तक 'नीतीश कुमार का मरीन ड्राइव' का लोकार्पण किया गया। दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित विश्व पुस्तक मेला में डायमंड बुक्स द्वारा द्वारा…

Ragwendra P Singh
January 17, 2026
2 min read
'नीतीश कुमार का मरीन ड्राइव' पुस्तक का लोकार्पण

नई दिल्ली : विश्व पुस्तक मेले में शनिवार को वरिष्ठ पत्रकार अमलेश राजू की पुस्तक 'नीतीश कुमार का मरीन ड्राइव' का लोकार्पण किया गया।

 

दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित विश्व पुस्तक मेला में डायमंड बुक्स द्वारा द्वारा प्रकाशित पुस्तक के लोकार्पण समारोह में बिहार विधानमंडल के सदस्य (एमएलसी) और

 

भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रमुख संजय मयूख, वरिष्ठ पत्रकार और गांधीवादी चिंतक अरविंद मोहन, प्रोफेसर प्रमोद कुमार समेत अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

 

भाजपा नेता संजय मयूख ने पुस्तक को बिहार की विकास यात्रा का प्रतिबिंब बताया और कहा कि यह पुस्तक लाखों रुपये के विज्ञापनों से कहीं अधिक प्रभावी है क्योंकि यह बिहार के बदलते स्वरूप की सच्ची तस्वीर पेश करती है।

 

वरिष्ठ पत्रकार अरविंद मोहन ने कहा कि लंबे समय तक बिहार नकारात्मक कारणों से चर्चा में रहा, लेकिन अब यह राज्य अपनी समृद्धि, इतिहास और संस्कृति को पुनः प्राप्त कर रहा है। "मरीन ड्राइव" के बहाने लेखक ने बिहार के विकास पर एक नई बौद्धिक बहस छेड़ दी है।

 

भारतीय जनसंचार संस्थान के प्रोफेसर डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि इस पुस्तक में लेखक के तीन दशकों के पत्रकारीय अनुभव की स्पष्ट झलक मिलती है। यह पुस्तक 'समाधानपरक पत्रकारिता' का एक बेहतरीन उदाहरण है।

 

पुस्तक के लेखक अमलेश राजू ने बताया कि "मरीन ड्राइव" सिर्फ एक सड़क नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के कार्यों और दूरदृष्टि का एक प्रतीक है। उन्होंने इस पुस्तक के माध्यम से बिहार के बुनियादी ढांचे में आए बदलावों को रेखांकित करने का प्रयास किया है।

 

इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार मनोहर सिंह, आशीष मिश्र, प्रभात कुमार और डॉ. अनिल ठाकुर (डीयू) और डायमंड बुक्स के अध्यक्ष नरेन्द्र वर्मा सहित राजनीति, आध्यात्म, पत्रकारिता और साहित्य जगत की कई अन्य दिग्गज हस्तियां उपस्थित रहीं।

---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…