नीट परीक्षा विरोध प्रदर्शन मामले में आपराधियों को छोड़कर किसी पर नहीं होगी कार्रवाई
नई दिल्ली : दिल्ली में नीट परीक्षा लीक के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों पर आगे कोई कार्रवाई नहीं होगी। दिल्ली सरकार के गृह विभाग ने गुरुवार को इसकी आधिकारिक जानकारी दी और कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के तहत केवल आपराधिक…

नई दिल्ली : दिल्ली में नीट परीक्षा लीक के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों पर आगे कोई कार्रवाई नहीं होगी। दिल्ली सरकार के गृह विभाग ने गुरुवार को इसकी आधिकारिक जानकारी दी और कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के तहत केवल आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों को ही संरक्षण प्राप्त नहीं होगा।
उल्लेखनीय है कि 29 जुलाई तक नीट (यूजी) परीक्षा में कथित अनियमितताओं से संबंधित प्रदर्शनों के सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने कुल 13 मामले दर्ज किए गए थे।
दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू की मंजूरी के बाद गृह विभाग ने विज्ञप्ति जारी की है। इसमें कहा गया है, “दिल्ली के अंतर्गत किसी भी पुलिस प्राधिकरण की ओर से इन प्रदर्शनों में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध कोई प्रतिकूल कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी। हालांकि, यह संरक्षण उन व्यक्तियों पर लागू नहीं होगा जिनका आपराधिक रिकॉर्ड (क्रिमिनल एंटीसिडेंट्स) है।”
इसमें कहा गया है कि इन मामलों में गिरफ्तार या हिरासत में लिये गए व्यक्तियों के मामलों की समीक्षा होगी तथा रिहाई की प्रक्रिया शीघ्रतापूर्वक पूरी की जाएगी। वहीं, इन प्रदर्शनों में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ आगे कोई कार्रवाई नहीं होगी तथा मामले को समाप्त माना जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
