द इंडियन व्यू

निहाल सरीन बोले- गुकेश को सिर्फ आत्मविश्वास वापस पाने की जरूरत

भारतीय ग्रैंडमास्टर निहाल सरीन का मानना ​​है कि विश्व चैंपियन डी गुकेश की खराब फॉर्म कौशल की वजह से नहीं बल्कि आत्मविश्वास की कमी के कारण है। उन्हें उम्मीद है कि समरकंद में होने वाले शतरंज ओलंपियाड में अच्छा प्रदर्शन…

Ragwendra P Singh
August 17, 2026
2 min read
निहाल सरीन बोले- गुकेश को सिर्फ आत्मविश्वास वापस पाने की जरूरत

भारतीय ग्रैंडमास्टर निहाल सरीन का मानना ​​है कि विश्व चैंपियन डी गुकेश की खराब फॉर्म कौशल की वजह से नहीं बल्कि आत्मविश्वास की कमी के कारण है। उन्हें उम्मीद है कि समरकंद में होने वाले शतरंज ओलंपियाड में अच्छा प्रदर्शन करके वह विश्व चैंपियनशिप से पहले अपना आत्मविश्वास हासिल कर लेंगे।

गुकेश 2024 में विश्व विजेता बनने के बाद अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। इस साल नॉर्वे शतरंज और चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स दोनों में अंतिम स्थान पर रहने तथा टाटा स्टील मास्टर्स और प्राग मास्टर्स में भी खराब प्रदर्शन के कारण उनकी रेटिंग में गिरावट आई है।

सरीन ने एक समाचार एजेंसी से कहा, ‘‘उन्हें बस अपना आत्मविश्वास वापस हासिल करने की जरूरत है। मुझे पूरी उम्मीद है कि वह ओलंपियाड में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मेरा मानना है कि उनके लिए अपना आत्मविश्वास वापस पाना बेहद महत्वपूर्ण होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कहा भी जाता है कि फॉर्म अस्थायी होती है, लेकिन कौशल स्थायी होता है। गुकेश विश्व चैंपियन सिर्फ इसलिए बने क्योंकि वह प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। वह अपने कौशल के दम पर विश्व चैंपियन बने।’’

साभार : सोशल मीडिया

सरीन ने अपने करियर के बारे में कहा, ‘‘मैं अपनी पूरी क्षमता से खेलने की कोशिश कर रहा हूं। मैं खुद को फिट रखने और शारीरिक और मानसिक रूप से अच्छा महसूस करने की कोशिश कर रहा हूं।’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।