निहाल-गुकेश के दम पर इटली पर भारी पड़ा भारत, महिला टीम ने भी दर्ज की बड़ी जीत
निहाल सरीन के बेहतरीन प्रदर्शन और मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश के जीत की राह पर वापसी करने से भारतीय पुरुष टीम ने शुक्रवार को यहां 46वें शतरंज ओलंपियाड में इटली को 3-1 से हराया। इस बीच महिला टीम ने यूनान के रक्षात्मक…

निहाल सरीन के बेहतरीन प्रदर्शन और मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश के जीत की राह पर वापसी करने से भारतीय पुरुष टीम ने शुक्रवार को यहां 46वें शतरंज ओलंपियाड में इटली को 3-1 से हराया। इस बीच महिला टीम ने यूनान के रक्षात्मक घेरे को ध्वस्त करते हुए 3.5-0.5 से जीत हासिल की और तीसरे दौर के बाद शीर्ष स्थान पर बनी रही।
आर प्रज्ञाननंदा लगातार दूसरे दिन जीत हासिल नहीं कर पाए। उन्होंने लोरेंजो लोडिसी के खिलाफ बाजी ड्रॉ खेली लेकिन निहाल सरीन और गुकेश ने अपने गेम जीत कर भारत की इटली पर जीत सुनिश्चित की। जहां निहाल ने फ्रांसेस्को सोनिस को हराया, वहीं सबिनो ब्रुनेलो चौथे बोर्ड पर गुकेश के हाथों हार गए। अर्जुन एरिगैसी को लुका मोरोनी जूनियर के साथ ड्रॉ हासिल करने से पहले कुछ चिंताजनक क्षणों से गुजरना पड़ा।
महिला वर्ग में कोनेरू हम्पी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यूनान की स्टावरौला त्सोलाकिडू को एकतरफा मुकाबले में हराया। दिव्या देशमुख और अनास्तासिया अव्रामिदू के बीच मैच ड्रॉ रहा, लेकिन वंतिका अग्रवाल ने एकातेरिनी पावलिडू को हराकर भारतीय टीम की जीत सुनिश्चित की।

आखिरी बोर्ड पर बी सविता श्री ने लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए एंटोनिया क्रिस्टोडौलाकी को हराकर टीम के लिए बड़ी जीत सुनिश्चित की। इस 11 राउंड की प्रतियोगिता में अभी भी आठ राउंड बाकी हैं, शीर्ष टीमें अब एक-दूसरे से भिड़ेंगी और अगले तीन राउंड भारतीय ओपन और महिला टीम दोनों के लिए निर्णायक साबित हो सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
