निशांत का आज होगा सक्रिय राजनीति में प्रवेश, जदयू ने कहा-यह क्षण रहेगा भावनात्मक
पटना : जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने आज सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि नई पीढ़ी के बिना कोई भी कारवां आगे नहीं बढ़ सकता है। आज पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में…

पटना : जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने आज सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि नई पीढ़ी के बिना कोई भी कारवां आगे नहीं बढ़ सकता है। आज पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भाई निशांत कुमार के सक्रिय राजनीति में प्रवेश का क्षण जनता दल (यूनाइटेड) परिवार के लिए अत्यंत भावनात्मक और उत्साहित करने वाला अवसर है।
मनीष वर्मा ने कहा कि उनमें विनम्रता, सहजता और सादगी कूट कर भरी है। उन्होंने कभी इस बात का अभिमान नहीं किया कि वे कितने महान नेता के पुत्र हैं। राजनीतिक जीवन में उनका आना केवल एक व्यक्तिगत शुरुआत भर नहीं है, बल्कि जनता दल यूनाइटेड की राजनीति को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। बिहार की राजनीति को विकास, सुशासन और सामाजिक समरसता को आगे बढ़ाने में उनका योगदान अपेक्षित है। कार्यकर्ताओं की मांग पर उनका आगे आना सुखद बात है।
वर्मा ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि उनके शांत, संयमित और संतुलित व्यक्तित्व से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। साथ ही बिहार की युवा शक्ति को भी समाज और राज्य के निर्माण में सकारात्मक, रचनात्मक और जिम्मेदार भूमिका निभाने की नई प्रेरणा प्राप्त होगी। सार्वजनिक जीवन की इस नई पारी के लिए उन्हें हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं। जदयू परिवार में स्वागत है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
