नितेश सिवाच का दबदबा कायम, फाइनल में स्वर्ण के लिए लड़ेंगे
भारतीय पहलवान नितेश सिवाच ने गुरुवार को एशियाई खेलों में पुरुषों के ग्रीको-रोमन 97 किग्रा वर्ग फाइनल में जगह बनाई, जबकि मानसी अहलावत को महिलाओं के 62 किग्रा सेमीफाइनल में हार मिली। नितेश ने मंगोलिया के गंखुयाग गनबातार…

भारतीय पहलवान नितेश सिवाच ने गुरुवार को एशियाई खेलों में पुरुषों के ग्रीको-रोमन 97 किग्रा वर्ग फाइनल में जगह बनाई, जबकि मानसी अहलावत को महिलाओं के 62 किग्रा सेमीफाइनल में हार मिली। नितेश ने मंगोलिया के गंखुयाग गनबातार को 9-0 से हराकर स्वर्ण पदक की ओर कदम बढ़ाया, वहीं मानसी अब कांस्य पदक के लिए रेपेचेज में उतरेंगी।
एशियाई चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता नितेश ने हांगझोउ एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता गंखुयाग के खिलाफ शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और 9-0 की जीत दर्ज की। इससे पहले उन्होंने क्वार्टर फाइनल में तुर्कमेनिस्तान के अमानबर्दी अगामामेदोव को 7-1 से हराया था। नितेश ने पहले ही पीरियड में 7-0 की बढ़त बनाई थी और बाद में मुकाबला जीता।
नितेश अब स्वर्ण पदक के लिए ईरान के मेहदी बालिहामजेहदेह और जापान के यूरी नकाजातो के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से भिड़ेंगे। महिलाओं के 62 किग्रा सेमीफाइनल में मानसी अहलावत को जापान की दो बार की विश्व विजेता नोनोका ओजाकी ने 6-0 से हराया।

ओजाकी ने शुरुआत में टेकडाउन से दो अंक हासिल किए और फिर एक और टेकडाउन से अपनी बढ़त 4-0 कर ली। मानसी ने इसके बाद अच्छी रक्षात्मक कुश्ती की, लेकिन ओजाकी की मजबूत रक्षा को भेदने में सफल नहीं हो सकीं। दूसरे पीरियड में ओजाकी ने एक और टेकडाउन से दो अंक हासिल किए और 6-0 की जीत के साथ फाइनल में जगह बनाई। 59 किग्रा वर्ग की पूर्व विश्व चैंपियनशिप कांस्य पदक विजेता मानसी अब रेपेचेज में उतरेंगी, जहां उनके पास कांस्य पदक के लिए मुकाबला करने का मौका होगा।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
