नितिन नवीन 9 सितंबर से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार (9 सितंबर) से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह पार्टी के सांगठनिक ढांचे को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न उच्चस्तरीय…

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार (9 सितंबर) से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह पार्टी के सांगठनिक ढांचे को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न उच्चस्तरीय बैठकों की अध्यक्षता करेंगे, युवाओं से सीधा संवाद स्थापित करेंगे तथा पूर्व सैनिकों एवं पंजाबी समुदाय द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। वह भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों एवं कोर कमिटी के साथ बैठक भी करेंगे।भाजपा के बयान के अनुसारप्रवास के पहले दिन बुधवार को दोपहर 1:30 बजे नितिन नवीन नैनीताल पहुंचेंगे, जहां पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे रुद्रपुर में पार्टी की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करेंगे। बैठक में संगठन की प्राथमिकताओं, जन-कल्याणकारी नीतियों के प्रसार तथा राज्यभर में पार्टी गतिविधियों को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा। उसके बाद शाम 5 बजे वे रुद्रपुर में ही प्रदेश पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे और प्रदेश कोर कमिटी के साथ बैठक भी करेंगे। इस दौरान वे प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व के साथ आगामी चुनावी रणनीति, संगठनात्मक विषयों तथा समसामयिक राजनीतिक परिदृश्य की समीक्षा कर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।प्रवास के दूसरे दिन गुरुवार को सुबह 9:30 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष हल्द्वानी स्थित प्रसिद्ध महालक्ष्मी मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद सुबह 10:30 बजे वे रुद्रपुर में 'युवा संवाद' कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं से सीधा संवाद करेंगे और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सहभागिता व उनके उज्ज्वल भविष्य को लेकर पार्टी का दृष्टिकोण साझा करेंगे। दोपहर 12 बजे नवीन हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पर वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। दोपहर 12:15 बजे वे 'पूर्व सैनिक सम्मेलन' में सहभागिता कर देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले जांबाज पूर्व सैनिकों के शौर्य, बलिदान और राष्ट्रसेवा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
