द इंडियन व्यू

नितिन नवीन और बीएल संतोष आज विशाखापत्तनम होंगे रवाना, संघ की समन्वय बैठक में होंगे शामिल

नई दिल्ली : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष आज शाम विशाखापत्तनम के लिए रवाना होंगे। दोनों नेता आंध्र प्रदेश में होने वाली महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठकों में हिस्सा…

Ragwendra P Singh
August 17, 2026
2 min read
नितिन नवीन और बीएल संतोष आज विशाखापत्तनम होंगे रवाना, संघ की समन्वय बैठक में होंगे शामिल

नई दिल्ली : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष आज शाम विशाखापत्तनम के लिए रवाना होंगे। दोनों नेता आंध्र प्रदेश में होने वाली महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठकों में हिस्सा लेंगे। उनके दौरे को भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बीच संगठनात्मक समन्वय के लिहाज से अहम माना जा रहा है।जानकारी के मुताबिक, 18 अगस्त को आंध्र प्रदेश भाजपा की कोर कमिटी की बैठक आयोजित होगी, जिसमें नितिन नवीन और बीएल संतोष शामिल होंगे। बैठक में राज्य में पार्टी के संगठनात्मक कामकाज, आगामी कार्यक्रमों और राजनीतिक रणनीति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।इसके बाद 19 से 21 अगस्त तक विशाखापत्तनम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय समन्वय बैठक होगी। नितिन नवीन और बीएल संतोष इस बैठक में भाजपा का प्रतिनिधित्व करेंगे। संघ की समन्वय बैठक में संघ परिवार से जुड़े कुल 32 विभिन्न संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। नितिन नवीन के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद संघ की इस महत्वपूर्ण बैठक में उनकी भागीदारी को खास तौर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं, संगठन महामंत्री बीएल संतोष लंबे समय से भाजपा और संघ के बीच संगठनात्मक समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं।तीन दिवसीय बैठक के दौरान विभिन्न संगठनों के बीच बेहतर तालमेल, संगठन के विस्तार और सामाजिक क्षेत्र में चल रहे कार्यों समेत कई मुद्दों पर विचार-विमर्श होने की संभावना है। आंध्र प्रदेश भाजपा की कोर कमिटी बैठक और इसके बाद संघ की समन्वय बैठक में शीर्ष भाजपा नेताओं की मौजूदगी से राज्य में पार्टी के संगठनात्मक दृष्टिकोण और भविष्य की रणनीति पर भी नजर रहेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…