द इंडियन व्यू

निगम आयुक्त का रवैया पूरी तरह से उदासीन और जनविरोधी है : सौरभ भारद्वाज

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने बड़ा हमला बोला है। पार्टी के नेता और दिल्ली के प्रभारी सौरभ भारद्वाज और मेयर महेश कुमार ने एमसीडी आयुक्त अश्वनी कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें…

Ragwendra P Singh
April 11, 2025
2 min read
निगम आयुक्त का रवैया पूरी तरह से उदासीन और जनविरोधी है : सौरभ भारद्वाज

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने बड़ा हमला बोला है। पार्टी के नेता और दिल्ली के प्रभारी सौरभ भारद्वाज और मेयर महेश कुमार ने एमसीडी आयुक्त अश्वनी कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें तत्काल पद से हटाने की मांग की है। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भी भेजा गया है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली नगर निगम का बजट पेश होने के बाद उसमें जनता को बड़ी राहत दी गई थी। जिन प्रॉपर्टीज का आकार 100 गज तक है, उनका प्रॉपर्टी टैक्स माफ करने का प्रस्ताव पास किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि इसके अलावा 12,000 अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने का भी प्रस्ताव पारित हुआ था। लेकिन, इन फैसलों को आयुक्त ने अब तक लागू नहीं किया। इसके विपरीत जनता पर अतिरिक्त बोझ डालते हुए यूजर चार्ज लगा दिए गए, वह भी मेयर से बिना परामर्श लिए।

सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि आयुक्त अश्वनी कुमार भाजपा का एजेंडा चला रहे हैं और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की अनदेखी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अगर आयुक्त को हटाया नहीं गया, तो यह साफ हो जाएगा कि निगम में भाजपा की राजनीति चलाई जा रही है।

वहीं, दिल्ली के मेयर महेश कुमार ने भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखते हुए कहा है कि निगम आयुक्त का रवैया पूरी तरह से उदासीन और जनविरोधी है।

उन्होंने लिखा कि सदन की मंजूरी के बावजूद आयुक्त ने न तो टैक्स माफी का आदेश जारी किया और न ही यूजर चार्ज हटाने की कोई पहल की।

मेयर ने कहा कि जनता टैक्स के बोझ से परेशान है और भाजपा ने जो वादे किए थे, वे पूरे नहीं किए।

पत्र में उन्होंने यह भी लिखा है, आपसे अनुरोध है कि आयुक्त को तत्काल प्रभाव से पद से हटाया जाए और निगम में एक ऐसी सोच वाले व्यक्ति की नियुक्ति की जाए, जो दिल्ली की जनता और निगम के बीच तालमेल बना सके।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…