नासा-इसरो के मिशन निसार की लॉन्चिंग आज शाम 5.40 बजे
नई दिल्ली : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और अमेरिकी स्पेस रिसर्च एजेंसी नासा के सैटेलाइट 'निसार' आज शाम को श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा। इसरो का ‘जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल' (जीएसएलवी) आज शाम 5:40…

नई दिल्ली : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और अमेरिकी स्पेस रिसर्च एजेंसी नासा के सैटेलाइट 'निसार' आज शाम को श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा। इसरो का ‘जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल' (जीएसएलवी) आज शाम 5:40 बजे नासा-इसरो ‘सिंथेटिक एपरचर रडार' (निसार) सैटेलाइट को सूर्य-समकालिक ध्रुवीय कक्षा में भेजेगा। यह सैटेलाइट 740 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थापित होगा। यह एक अत्याधुनिक रडार सैटेलाइट है, जो बादलों और बारिश के बावजूद 24 घंटे पृथ्वी की तस्वीरें ले सकता है।
इसरो की तरफ से बुधवार को ट्वीट कर बताया गया है कि जीएसएलवी-एफ16 से निसार की लॉन्चिंग में बस कुछ समय बाकी है। जीएसएलवी-एफ16, निसार को कक्षा में ले जाने के लिए तैयार है। अंतिम तैयारियां चल रही हैं और प्रक्षेपण उल्टी गिनती शुरू हो गई है। आज शाम 5.40 मिनट पर निसार को लॉन्च किया जाएगा। इस लॉन्चिंग का सीधा प्रसारण इसरो अपने ट्विटर हैंडल पर करेगा। इसके साथ ही इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखने के लिए सी एसआई आर के हॉल में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहेंगे।
निसार सैटेलाइट की खास बात यह है कि इसकी मदद से धरती के हर इंच पर नजर रखना संभव हो सकेगा। इसका उद्देश्य बाढ़, ग्लेशियर, कोस्टल इरोजन (तटीय क्षेत्रों में होने वाला कटाव) जैसी प्राकृतिक घटनाओं पर नजर रखना और उसकी पूर्व जानकारी देना है, पर इससे दुश्मन देशों की गतिविधियों पर भी पैनी नजर रखी जा सकेगी। यह सैटेलाइट भूस्खलन, आपदा प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन की निगरानी में मदद करेगा।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
