'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' और अन्य योजनाएं ज्योतिबा फुले के विचारों के अनुरूप : नितिन नवीन
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा, महिला सशक्तीकरण और सामाजिक समानता के उनके विचार आज भी…

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा, महिला सशक्तीकरण और सामाजिक समानता के उनके विचार आज भी अत्यंत प्रासंगिक हैं। उन्होंने फुले के समाज सुधार के कार्यों को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' और अन्य योजनाएं उनके आदर्शों-विचारों के अनुरूप हैं।
शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन ने मीडिया में जारी एक बयान में कहा कि ज्योतिबा फुले के योगदान को देश आज भी याद करता है।
उन्होंने कहा कि ज्योतिबा फुले ने पहले बालिका विद्यालय की स्थापना से लेकर सती प्रथा खत्म करने जैसे कई ऐतिहासिक कार्य किए, जो आज भी प्रासंगिक हैं।
उन्होंने कहा कि
नरेन्द्र मोदी सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान से लेकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और शिक्षा के क्षेत्र में आगे लाने की पहल का उल्लेख किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का भी जिक्र करते हुए कहा कि इसमें महिलाओं को 33 प्रतिशत का आरक्षण दिया गया है, जो ज्योतिबा फुले के आदर्शों के अनुरूप है।
उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य महिलाओं को समाज में समान भागीदारी और सम्मान दिलाना है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
