द इंडियन व्यू

‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती’: बिल गिरने पर पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम भावुक संबोधन, विपक्ष पर बरसे

नई दिल्ली/लखनऊ: महिला आरक्षण विधेयक (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) के लोकसभा में गिर जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार रात राष्ट्र को संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री बेहद भावुक और हमलावर नजर आए।…

Ragwendra P Singh
April 18, 2026
3 min read
‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती’: बिल गिरने पर पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम भावुक संबोधन, विपक्ष पर बरसे

नई दिल्ली/लखनऊ: महिला आरक्षण विधेयक (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) के लोकसभा में गिर जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार रात राष्ट्र को संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री बेहद भावुक और हमलावर नजर आए। उन्होंने सीधे तौर पर देश की करोड़ों महिलाओं से माफी मांगते हुए इस विफलता का ठीकरा विपक्षी दलों पर फोड़ा। पीएम मोदी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो सपना देश की आधी आबादी ने देखा था, उसे कुछ राजनीतिक दलों ने अपने स्वार्थ के लिए कुचल दिया है।

 

‘देश की माताओं-बहनों, मुझे क्षमा करें’

 

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत माफी के साथ की। उन्होंने कहा, “आज मैं एक भारी मन के साथ आपके बीच आया हूं। विशेषकर इस देश की महिलाओं के लिए आज का दिन दुखद है। हमारे तमाम ईमानदार प्रयासों के बावजूद हम नारी शक्ति वंदन अधिनियम में आवश्यक संशोधन नहीं करा पाए। सदन में संख्या बल की कमी और विपक्ष के कड़े विरोध के कारण यह बिल गिर गया। इसके लिए मैं देश की सभी माताओं और बहनों से क्षमा मांगता हूं।”

 

विपक्ष के ‘जश्न’ पर उठाए सवाल: ‘नारी अपमान कभी नहीं भूलती’

प्रधानमंत्री ने समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और डीएमके जैसे दलों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जब सदन में नारी हित का प्रस्ताव गिर रहा था, तब इन दलों के नेता मेज थपथपा रहे थे और तालियां बजा रहे थे। पीएम मोदी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा, “नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती। महिला आरक्षण का विरोध कर विपक्ष ने जो पाप किया है, उसकी सजा उन्हें देश की जनता जरूर देगी। विपक्षी नेताओं का यह आचरण न केवल महिलाओं के प्रति उनकी सोच को दर्शाता है, बल्कि यह हमारे संविधान निर्माताओं का भी अपमान है।”

 

‘हर वर्ग के लिए था इस प्रस्ताव में खास’

पीएम मोदी ने बिल की खूबियां गिनाते हुए कहा कि यह केवल एक राजनीतिक सुधार नहीं था, बल्कि एक सामाजिक क्रांति का प्रस्ताव था। उन्होंने कहा कि इस संशोधन प्रस्ताव में समाज के हर वर्ग की महिलाओं के लिए कुछ न कुछ विशेष प्रावधान था। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इन लोगों ने केवल अपनी राजनीति चमकाने के लिए करोड़ों महिलाओं के सपनों और उनके उज्ज्वल भविष्य पर सीधी चोट की है।

 

महिलाओं के सपनों को कुचलने का आरोप

अपने करीब 15 मिनट के संबोधन के अंत में प्रधानमंत्री ने फिर दोहराया कि वह हार नहीं मानेंगे। उन्होंने कहा कि भले ही आज सदन में यह बिल गिर गया हो, लेकिन महिलाओं को उनका हक दिलाने का संकल्प और मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा, “विपक्ष ने महिलाओं के सपनों को कुचलने का काम किया है। कल देश की करोड़ों महिलाओं की नजरें संसद पर टिकी थीं, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी। मैं देश की नारी शक्ति को विश्वास दिलाता हूं कि यह संघर्ष थमेगा नहीं।”

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…