नाना पाटेकर के निधन से फिल्म और राजनीति जगत स्तब्ध, प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, शोक संदेशों का तांता
नई दिल्ली : मशहूर भारतीय अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से फिल्म और राजनीति जगत स्तब्ध है। अभिनेताओं, प्रशंसकों और राजनीतिक नेताओं ने उन्हें भारतीय सिनेमा का अद्वितीय, बेबाक और संवेदनशील चेहरा बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित…

नई दिल्ली : मशहूर भारतीय अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से फिल्म और राजनीति जगत स्तब्ध है। अभिनेताओं, प्रशंसकों और राजनीतिक नेताओं ने उन्हें भारतीय सिनेमा का अद्वितीय, बेबाक और संवेदनशील चेहरा बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिग्गज अभिनेता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर लिखा, '' श्री नाना पाटेकर जी जैसी तीव्रता, अनोखापन और दमदार मौजूदगी बहुत कम अभिनेताओं में देखने को मिलती है। उन्होंने हर किरदार में अद्भुत विविधता और रचनात्मकता का परिचय दिया और हमें ऐसे पात्र दिए जिन्हें पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा। उन्हें उनके बेबाक और स्पष्ट विचारों के लिए भी सराहा जाता था; वे अपनी बात कहने में कभी नहीं हिचकिचाते थे। हिंदी और मराठी सिनेमा में श्री नाना पाटेकर का योगदान बहुत बड़ा था। उनके निधन से एक बड़ी कमी महसूस हो रही है। उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।''अभिनेता रितेश देशमुख ने एक्स पर लिखा, '' मैं स्तब्ध हूं। ऐसा लग रहा है जैसे किसी ट्रक ने मुझे टक्कर मार दी हो। नाना पाटेकर जी के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ है। वे एक बेजोड़ और अद्वितीय अभिनेता थे, जिनकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती।''रितेश ने कहा कि नाना ने अपने खास अंदाज और अभिनय की विशिष्ट शैली से लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई। ऐसा कोई किरदार नहीं, जिसे वे निभा न सकते हों। उन्होंने हर भूमिका में खुद को साबित किया। वे सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी एक नायक रहे। अपने सामाजिक और परोपकारी कार्यों के जरिए उन्होंने हमेशा लोगों की मदद के लिए निरंतर काम किया। उन्होंने कहा कि वास्तव में, यह एक युग का अंत है।केंद्रीयमंत्री नितिन गडकरी ने नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, ''भारतीय फिल्म जगत के वरिष्ठ अभिनेता नाना पाटेकर के निधन का समाचार अत्यंत चौंकाने वाला और हृदयविदारक है। मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। नाना और मेरे बीच बेहद घनिष्ठ और आत्मीय संबंध थे। मराठी और हिंदी सिनेमा के माध्यम से उन्होंने पांच दशकों से भी अधिक समय तक अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज किया। संवाद अदायगी की अपनी विशिष्ट शैली के जरिए उन्होंने कई किरदारों को अमर बना दिया और फिल्म जगत में अपनी अलग पहचान बनाई। उनका जाना भारतीय फिल्म उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति है।''उन्होंने कहा कि 'नाम फाउंडेशन' के माध्यम से महाराष्ट्र के ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण और जलग्रहण विकास के क्षेत्र में उन्होंने जो कार्य किया, वह बेहद महत्वपूर्ण और उल्लेखनीय है। किसान आत्महत्या से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए उन्होंने जो मदद का हाथ बढ़ाया। वह अनेक जरूरतमंद परिवारों के लिए सहारा बना। नाना केवल एक उत्कृष्ट कलाकार और अभिनेता ही नहीं थे, बल्कि समाज के प्रति संवेदनशील व्यक्तित्व भी थे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आशीष शेलार ने कहा कि मराठी और हिंदी फिल्म उद्योग में अपने अभिनय से अमिट छाप छोड़ने वाले कलाकार के निधन की खबर बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर ने रंगमंच, सिनेमा और सामाजिक कार्यों के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई। उनके जाने से भारतीय फिल्म जगत ने एक संवेदनशील, करारी, प्रतिभाशाली और अस्सल कलावंत खो दिया है। आशीष शेलार ने उन्हें गिरणगांव की मिट्टी से निकला एक सच्चा मराठी कलाकार बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।प्रशंसकों ने उनकी फिल्मों के संवाद, तस्वीरें और वीडियो को सोशल मीडिया में साझा कर उन्हें याद किया। कई लोगों ने लिखा कि नाना पाटेकर सिर्फ अभिनेता नहीं बल्कि एक ऐसी आवाज थे, जिसने आम आदमी की भावनाओं को पर्दे पर जीवंत किया। उनके बेबाक अंदाज, दमदार संवाद अदायगी और सशक्त अभिनय को याद करते हुए हजारों लोगों ने श्रद्धांजलि दी।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन को कला जगत की अपूरणीय क्षति बताया। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नाना पाटेकर के अभिनय और सामाजिक सरोकारों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मशहूर अभिनेता, सशक्त थियेटर कलाकार और संवेदनशील समाजसेवी पद्म श्री नाना पाटेकर का निधन कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। अपनी बेहतरीन अदाकारी से उन्होंने भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया और सामाजिक सरोकारों के माध्यम से समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी जाहिर की। भगवान श्रीराम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार व प्रशंसकों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि नाना पाटेकर के निधन की दुखद खबर सुनकर गहरा सदमा लगा और दिल टूट गया। भारतीय सिनेमा ने अपनी सबसे दमदार, सच्ची और बेमिसाल आवाजों में से एक को खो दिया है। नाना ने सिर्फ किरदार नहीं निभाए, बल्कि उन्होंने हर भूमिका में बेबाक और असली सच्चाई को जीवंत कर दिया। 'परिंदा', 'क्रांतिवीर' और 'प्रहार' की जबरदस्त ऊर्जा से लेकर 'अब तक छप्पन' की गहरी तीव्रता तक, उनकी कला ने एक ऐसा मानक स्थापित किया, जिसके करीब पहुंचने की उम्मीद भी बहुत कम लोग कर सकते हैं।अधिकारी ने कहा कि सिनेमाई दुनिया से परे, उनका सादापन, गहरा विनम्र स्वभाव और सामाजिक कार्यों व ग्रामीण समुदायों के प्रति निस्वार्थ समर्पण उनके महान व्यक्तित्व को दर्शाता है। ईश्वर नाना पाटेकर जी की आत्मा को शांति दे। आपकी आवाज, आपका जोशीला अंदाज और आपकी शानदार विरासत हमेशा हमारे दिलों में बसी रहेगी। उनके परिवार, दोस्तों और दुनिया भर में मौजूद लाखों प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'एक्स' में कहा कि प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। उन्होंने अपने सशक्त अभिनय और प्रभावशाली संवाद से भारतीय सिनेमा में एक विशिष्ट पहचान बनाई। विभिन्न भूमिकाओं में उनके जीवंत अभिनय ने हिंदी सिनेमा को समृद्ध किया। उनका निधन फिल्म व कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों व प्रशंसकों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
