द इंडियन व्यू

नागोया में भारतीय खिलाड़ियों के समर्थन में जुटे प्रवासी भारतीय, मांडविया ने 'संडेज ऑन साइकिल' से दिया फिटनेस का संदेश

केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने रविवार को जापान के नागोया स्थित मेइजो पार्क में 'संडेज ऑन साइकिल' के 91वें संस्करण का नेतृत्व किया। उन्होंने भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों को एशियाई खेल-2026…

Ragwendra P Singh
September 20, 2026
2 min read
नागोया में भारतीय खिलाड़ियों के समर्थन में जुटे प्रवासी भारतीय, मांडविया ने 'संडेज ऑन साइकिल' से दिया फिटनेस का संदेश

केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने रविवार को जापान के नागोया स्थित मेइजो पार्क में 'संडेज ऑन साइकिल' के 91वें संस्करण का नेतृत्व किया। उन्होंने भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों को एशियाई खेल-2026 में भाग लेने वाले भारतीय दल को समर्थन और प्रोत्साहन देने के लिए एकजुट किया।

खेल मंत्रालय के मुताबिक यह पहल सरकार के उन प्रयासों को दर्शाती है, जिनके तहत खेलों की सार्वभौमिक भाषा के माध्यम से प्रवासी भारतीयों के साथ लोगों के आपसी संपर्क को मजबूत किया जा रहा है। साथ ही फिट इंडिया मूवमेंट के तहत फिटनेस और स्वस्थ जीवन शैली के संदेश को भी सुदृढ़ किया जा रहा है।

खेल मंत्री मांडविया ने कार्यक्रम के प्रतिभागियों से बातचीत की और एशियाई खेलों में भारत का समर्थन करने के लिए एक साथ आने के उनके उत्साह की सराहना की। उन्होंने कहा कि जापान के नागोया में एशियाई खेलों का शुभारंभ हो चुका है और भारत से 500 से अधिक एथलीटों का दल इन खेलों में भाग ले रहा है।

@mansukhmandviya

मांडविया ने कहा कि नागोया में रहने वाले भारतीय प्रवासी समुदाय ने यहां आयोजित 'संडेज ऑन साइकिल' कार्यक्रम में भाग लेकर हमारे खिलाड़ियों का समर्थन और हौसला बढ़ाने में उत्साह दिखाया है। हमारा दल अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और हमारे प्रवासी समुदाय उनका मनोबल बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री मांडविया एशियाई खेल-2026 के लिए जापान के नागोया में हैं, जहां वे भारतीय खिलाड़ियों, अधिकारियों और भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत कर रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।