नाइट्स एकादश ने जीता प्रिशा गोल्ड टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट
लखनऊ। नाइट्स एकादश ने सीएसडी सहारा गोमतीनगर में खेले गए प्रिशा गोल्ड टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में गोमती क्रिकेट टीम को पांच विकेट से हराते हुए विजेता ट्रॉफी जीती। गोमती क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी…

लखनऊ। नाइट्स एकादश ने सीएसडी सहारा गोमतीनगर में खेले गए प्रिशा गोल्ड टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में गोमती क्रिकेट टीम को पांच विकेट से हराते हुए विजेता ट्रॉफी जीती।

गोमती क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए। इसमें मोहन यादव ने 81 रनों की शानदार पारी खेली और कैफ ने 33 व अभिनव ने 28 रन का योगदान दिया। नाइट्स एकादश से श्रेयांश ने 2 विकेट हासिल किए।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी नाइट्स एकादश ने 18.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाकर मैच जीत लिया।
जीत में वासिक ने 44 गेंदों पर 6 चौके व 4 छक्के से 67 रन, विनोद थापा ने 18 गेंदों पर 6 चौके व 3 छक्के से 47 रन और श्रेयांश सिंह ने नाबाद 22 रन की पारी खेली। प्लेयर ऑफ द मैच वासिक और मैन ऑफ द सीरीज विनोद सिंह चुने गए। समापन समारोह में मुख्य अतिथि उबैद कमाल, एसएम अरशद व दिव्य नौटियाल ने पुरस्कार बांटे।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
