नवी मुंबई से 30 से अधिक नए मार्गों पर उड़ान शुरू करेगा इंडिगो, 400 से ज्यादा उड़ानें होंगी संचालित
नई दिल्ली : देश की अग्रणी उड्डयन कंपनी इंडिगो ने महाराष्ट्र के नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 30 से अधिक नए उड़ान मार्ग शुरू करने की घोषणा की है। इनपर उड़ान सेवाएं 29 मार्च से 23 अप्रैल के बीच चरणबद्ध तरीके से…

नई दिल्ली : देश की अग्रणी उड्डयन कंपनी इंडिगो ने महाराष्ट्र के नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 30 से अधिक नए उड़ान मार्ग शुरू करने की घोषणा की है। इनपर उड़ान सेवाएं 29 मार्च से 23 अप्रैल के बीच चरणबद्ध तरीके से शुरू की जाएंगी।
इंडिगो ने बताया कि नए मार्गों से एयरलाइन आगरा, अयोध्या, बागडोगरा, बेलगाम (कर्नाटक), चंडीगढ़, दीव, कन्नूर (केरल), कोलकाता, पटना, राजकोट, श्रीनगर, वाराणसी और विशाखापत्तनम सहित कई प्रमुख शहरों को नवी मुंबई को जोड़ेगी। इन मार्गों के शुरू होने के बाद नवी मुंबई से प्रति सप्ताह 400 से अधिक उड़ानों का संचालन किया जाएगा, जिससे यात्रियों को अधिक सुविधा और बेहतर यात्रा विकल्प मिलेंगे।
कंपनी के अनुसार, नवी मुंबई और गुजरात के बीच संपर्क को विशेष रूप से मजबूत किया गया है। इसी क्रम में भावनगर और नवी मुंबई के बीच प्रतिदिन दो सीधी उड़ानें शुरू कर दी गई हैं। ये सेवाएं एटीआर विमान से संचालित हो रही हैं, जिससे दोनों शहरों के बीच तेज और सुगम यात्रा संभव होगी।
इसके अलावा कंपनी ने जामनगर के लिए भी सीधी उड़ान सेवा शुरू करने की घोषणा की है, जो 23 अप्रैल से प्रारंभ होगी। इस विस्तार के बाद एयरलाइन गुजरात के छह शहर अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, राजकोट, भावनगर और जामनगर में अपनी सेवाएं देगी। इन शहरों के लिए कुल मिलाकर 1400 से अधिक साप्ताहिक उड़ानों का संचालन किया जाएगा।
जारी कार्यक्रम के अनुसार, नवी मुंबई से कई शहरों के लिए दैनिक उड़ानें उपलब्ध होंगी। इनमें गोवा, कोल्हापुर (महाराष्ट्र), गोरखपुर (उत्तर प्रदेश), भोपाल, देहरादून, हुब्बली (कर्नाटक), इंदौर, दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल), मदुरै (तमिलनाडु), औरंगाबाद (महाराष्ट्र), जबलपुर (मध्य प्रदेश), झारसुगुड़ा (ओडिशा) और रायपुर जैसे शहर शामिल हैं।
कुछ मार्गों पर साप्ताहिक आधार पर उड़ानों का संचालन किया जाएगा। आगरा, देहरादून, दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल) और श्रीनगर के लिए सप्ताह के निश्चित दिनों में सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
वर्तमान में एयरलाइन के पास 400 से अधिक विमानों का बेड़ा है और यह प्रतिदिन 2200 से अधिक उड़ानों का संचालन करती है, जिससे 95 से अधिक घरेलू और 40 से अधिक अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों को जोड़ती है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
