नकली दवा मामले में बिहार सरकार पर कांग्रेस हमलावर, मंत्री जीवेश मिश्रा का मांगा इस्तीफा
नई दिल्ली : नकली दवा के 15 साल पुराने मामले में दोषी ठहराए गए बिहार सरकार के मंत्री जीवेश मिश्रा पर कांग्रेस हमलावर है। कांग्रेस पार्टी ने उनसे तत्काल इस्तीफे की मांग की है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि…

नई दिल्ली : नकली दवा के 15 साल पुराने मामले में दोषी ठहराए गए बिहार सरकार के मंत्री जीवेश मिश्रा पर कांग्रेस हमलावर है। कांग्रेस पार्टी ने उनसे तत्काल इस्तीफे की मांग की है।
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले व्यक्ति की जवाबदेही आम नागरिक से कहीं अधिक होती है, ऐसे में मिश्रा को नैतिकता के आधार पर खुद ही मंत्री पद से हट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नकली दवाइयों का मामला सामने आने के बाद अब तक कितनी कंपनियों पर कार्रवाई हुई, कितनी दवाएं जब्त की गईं और अब तक कितनी जांचें की गई हैं? यह सब सरकार को बताना चाहिए।
बिहार सरकार के मंत्री जीवेश मिश्रा राजनीति में आने से पहले दवा कारोबार से जुड़े थे और आल्टो हेल्थलेयर प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर थे। 2010 में राजस्थान की कंसारा ड्रग्स डिस्ट्रीब्यूटर से ली गई दवा सिप्रोलिन 500 की जांच में मिलावट पाई गई थी, जिसकी सप्लाई मिश्रा की कंपनी समेत दो अन्य कंपनियों ने की थी। इस मामले में राजस्थान की राजसमंद कोर्ट ने 4 जून 2025 को मिश्रा सहित 9 लोगों को दोषी ठहराया। 1 जुलाई को कोर्ट ने उन्हें ऑफेंडर प्रोबेशन एक्ट के तहत राहत देते हुए केवल जुर्माना लगाकर रिहा कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
