द इंडियन व्यू

नए सीईसी की नियुक्ति पर भड़की कांग्रेस, कहा- यह संविधान की भावना के खिलाफ

नई दिल्ली। कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति किये जाने को जल्दबाजी में उठाया गया कदम बताते हुए इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। पार्टी ने इसे संविधान की भावना के खिलाफ करार दिया…

Ragwendra P Singh
February 18, 2025
2 min read
नए सीईसी की नियुक्ति पर भड़की कांग्रेस, कहा- यह संविधान की भावना के खिलाफ

नई दिल्ली। कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति किये जाने को जल्दबाजी में उठाया गया कदम बताते हुए इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। पार्टी ने इसे संविधान की भावना के खिलाफ करार दिया है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आज यहां जारी बयान में कहा कि बीती आधी रात को जल्दबाजी में सरकार ने नए मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की है। यह संविधान की भावना के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने इस तरह के कई मामलों में दोहराया है कि चुनावी प्रक्रिया की पवित्रता के लिए सीईसी को निष्पक्ष हितधारक होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि संशोधित कानून ने सीईसी चयन पैनल से सीजेआई को हटा दिया और सरकार को सीईसी का चयन करने से पहले 19 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई तक इंतजार करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पहले ही कहा था कि इस निर्णय को तब तक टाला जाना चाहिए था जब तक कि सुप्रीम कोर्ट संविधान के अनुरूप इस मुद्दे पर निर्णय नहीं ले लेता।

उल्लेखनीय है कि सोमवार शाम सीईसी चयन समिति की बैठक के बाद बीती देर रात नए सीईसी पद पर ज्ञानेश कुमार और ईसी पद पर विवेक जोशी की नियुक्ति कर दी गई। इसका विधिवत नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…