द इंडियन व्यू

नंबर-1 सबालेंका को बेजलेक ने चौंकाया, सिनसिनाटी में चौथे दौर से बाहर

चेक गणराज्य की सारा बेजलेक ने सिनसिनाटी मास्टर्स के चौथे दौर में बड़ा उलटफेर करते हुए दुनिया की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। बेजलेक ने सबालेंका को 7-6 (9-7), 6-4 से हराकर…

Ragwendra P Singh
August 20, 2026
2 min read
नंबर-1 सबालेंका को बेजलेक ने चौंकाया, सिनसिनाटी में चौथे दौर से बाहर

चेक गणराज्य की सारा बेजलेक ने सिनसिनाटी मास्टर्स के चौथे दौर में बड़ा उलटफेर करते हुए दुनिया की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। बेजलेक ने सबालेंका को 7-6 (9-7), 6-4 से हराकर अपने करियर में पहली बार किसी शीर्ष-10 खिलाड़ी के खिलाफ जीत दर्ज की।

सबालेंका ने पहले सेट में शानदार शुरुआत करते हुए 5-1 की बढ़त बनाई थी, लेकिन 35वीं रैंकिंग की बेजलेक ने अपनी बेहतरीन मूवमेंट और लगातार दबाव के दम पर मुकाबले में वापसी की। उन्होंने टाईब्रेक में 9-7 से पहला सेट अपने नाम किया। दूसरे सेट में बेजलेक ने सबालेंका की सर्विस तीन बार तोड़ी। इसके बाद उन्होंने शानदार अंदाज में मैच खत्म किया।

आखिरी गेम में उन्होंने एक भी अंक गंवाए बिना जीत दर्ज की और मैच का अंत ऐस के साथ किया। जीत के बाद बेजलेक ने कहा, “मेरे पास शब्द नहीं हैं। यह अविश्वसनीय महसूस हो रहा है।” इस साल अबू धाबी में हार्ड कोर्ट खिताब जीत चुकी बेजलेक अब अगले दौर में अमेरिका की मैडिसन कीज का सामना करेंगी।

साभार : गूगल

वहीं, सबालेंका के लिए अमेरिकी ओपन से पहले यह लगातार दूसरा निराशाजनक प्रदर्शन है। पिछले सप्ताह वह टोरंटो मास्टर्स के चौथे दौर में बाहर हो गई थीं। इससे पहले विंबलडन में भी उन्हें चौथे दौर में हार का सामना करना पड़ा था, जबकि फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में उनका सफर समाप्त हुआ था। अमेरिकी ओपन 30 अगस्त से शुरू होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।