ध्रुव ने किया बड़ा उलटफेर, छठीं वरीय विशेष को हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
लखनऊ। गैर वरीय उत्तर प्रदेश के ध्रुव ने आइटा चैंपियनशिप सीरीज अंडर-16 टेनिस टूर्नामेंट में मुख्य ड्रा के पहले राउंड में छठीं वरीय उत्तर प्रदेश के विशेष को 6-4, 6-1 से हराकर बड़ा उलटफेर करते हुए प्री क्वार्टर फाइनल में…

लखनऊ। गैर वरीय उत्तर प्रदेश के ध्रुव ने आइटा चैंपियनशिप सीरीज अंडर-16 टेनिस टूर्नामेंट में मुख्य ड्रा के पहले राउंड में छठीं वरीय उत्तर प्रदेश के विशेष को 6-4, 6-1 से हराकर बड़ा उलटफेर करते हुए प्री क्वार्टर फाइनल में स्थान सुरक्षित किया। ध्रुव ने पूरे मुकाबले में आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए विशेष को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।
आइटा चैंपियनशिप सीरीज अंडर-16 टेनिस टूर्नामेंट
एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में आयोजित टूर्नामेंट में बालक एकल के मुख्य ड्रा के पहले दौर में शीर्ष वरीय अर्जुन शर्मा, दूसरी वरीय रिशांत जायसवाल, तीसरी वरीय रोहन राज ने भी जीत के साथ अंतिम 16 में जगह बनाई। शीर्ष वरीय उत्तर प्रदेश के अर्जुन शर्मा ने उत्तर प्रदेश के अनय श्रीवास्तव को 6-4, 6-3 से हराकर अभियान की शानदार शुरुआत की।

वहीं दूसरी वरीय रिशांत जायसवाल ने छत्तीसगढ़ के ऋषिराज दास को 6-2, 6-0 से शिकस्त दी। तीसरी वरीय यूपी के रोहिन राज ने यूपी के ही अर्णव श्रीवास्तव को 6-3, 6-0 से मात दी। चौथी वरीय उत्तर प्रदेश के विराट ने अवि अग्रवाल को एकतरफा मुकाबले में 6-0, 6-0 से हराया। पांचवीं वरीय अर्णव चौहान ने अस्विक श्रीवास्तव को टाईब्रेक तक चले कड़े मुकाबले में 7-6 (9-7), 6-2 से पराजित किया।
सातवीं वरीय यूपी के तेजस सिंह ने हेशाम कबीर को 6-0, 6-0 से शिकस्त दी, जबकि आठवीं वरीय पविथ ने अवि सक्सेना को 6-0, 6-0 से हराया। अन्य मुकाबलों में शौर्य सिंह ने फहद अहमद को 6-3, 4-6, 10-8 से हराया। राजस्थान के यदुराज भिनाई ने उत्तर प्रदेश के वैश्विक विजय गौतम को 6-0, 6-2 से मात दी। उत्तराखंड के अश्विन चौहान ने मोहम्मद आरिज को 6-1, 6-3 से हराया।

सात्विक ने एकाग्र सिंह को 6-1, 6-1 से शिकस्त दी। समर्थ ने बिहार के मितांश को 6-1, 6-0 से शिकस्त दी। मोहम्मद सूफियान ने राघव शरण को 7-5, 6-3 से पराजित किया। बिहार के अबीर रंजन ने उत्तर प्रदेश के अंश नारायण अग्रवाल को 6-0, 6-1 से हराया, जबकि हारिस खान ने अदम्य सिंह को 6-1, 6-2 से मात देकर अगले दौर में जगह बनाई।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
