द इंडियन व्यू

ध्यान में कमी, बेहतर तात्कालिक स्मरणशक्ति हो सकते हैं लेवी बॉडी डिमेंशिया के संकेत : अध्ययन

नई दिल्ली। एक अध्ययन के अनुसार, ऐसी कॉग्निटिव समस्याएं जिनमें ध्यान केंद्रित करने में अधिक दिक्कत होती है, लेकिन अच्छी तात्कालिक स्मरण शक्ति और याददाश्त होती है, लेवी बॉडी डिमेंशिया की पहचान में मदद कर सकती हैं। लेवी…

Ragwendra P Singh
January 13, 2025
2 min read
ध्यान में कमी, बेहतर तात्कालिक स्मरणशक्ति हो सकते हैं लेवी बॉडी डिमेंशिया के संकेत : अध्ययन

नई दिल्ली। एक अध्ययन के अनुसार, ऐसी कॉग्निटिव समस्याएं जिनमें ध्यान केंद्रित करने में अधिक दिक्कत होती है, लेकिन अच्छी तात्कालिक स्मरण शक्ति और याददाश्त होती है, लेवी बॉडी डिमेंशिया की पहचान में मदद कर सकती हैं।

लेवी बॉडी डिमेंशिया (डीएलबी) अल्जाइमर रोग के बाद सबसे आम न्यूरोडीजेनेरेटिव डिमेंशिया है। लेकिन इसे अक्सर गलत डायग्नोज किया जाता है, जिससे मरीज को सही इलाज समय से नहीं मिल पाता।

बीमारी का जल्दी पता लगाने में सहायता करने और बेहतर परिणाम के लिए कोलोराडो विश्वविद्यालय के अंशुट्ज मेडिकल कैंपस के शोधकर्ताओं ने उपलब्ध अध्ययनों से जानकारी एकत्र की और एक कॉग्निटिव प्रोफाइल बनाई। यह प्रोफाइल लेवी बॉडी डिमेंशिया और अल्जाइमर को उनके डिमेंशिया चरण से पहले ही अलग पहचानने में मदद कर सकता है।

विश्वविद्यालय में न्यूरोलॉजी के सहायक प्रोफेसर और प्रमुख लेखक ईस बेयरम ने कहा कि इससे इन बीमारियों से पीड़ित लोगों की देखभाल की दिशा को बेहतर ढंग से सूचित करने में मदद मिल सकती है।

अल्जाइमर और डिमेंशिया जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययन में, प्री-डिमेंशिया स्टेज डायग्नोसिस के मेटा-विश्लेषण में, डीएलबी वाले लोगों में अल्जाइमर रोगियों की तुलना में कॉग्निटिव लक्षणों में समानताएं पाई गईं।

प्री-डिमेंशिया चरण में, डीएलबी से ग्रस्त लोगों में ध्यान देने की क्षमता, सोचने की गति और निर्णय लेने की क्षमता में अधिक कमी देखी गई, जबकि उनकी याददाश्त और तुरंत बातों को याद रखने की क्षमता अल्जाइमर के मरीजों की तुलना में बेहतर रही।

टीम ने ये भी पाया कि डीएलबी से पीड़ित लोग उन दवाओं के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं जो आमतौर पर साइकोसिस के इलाज के लिए दी जाती हैं, जैसे हैलोपेरीडोल, ये दवाएं उनकी स्थिति को और बिगाड़ सकती हैं।

बेयरम ने कहा, कॉग्निटिव प्रोफाइल की पहचान करने से हमें दिशा-निर्देश का सुझाव देने के लिए आवश्यक परिणाम मिले, जिससे चिकित्सकों को देखभाल के बेहतर प्लान को आसानी से तैयार करने के लिए प्रशिक्षित किया जा सके।

शोधकर्ताओं का कहना है कि डिमेंशिया के प्रकार की जल्द पहचान करने से डिमेंशिया से पीड़ित व्यक्ति और उनके देखभाल करने वाले साथी दोनों को भविष्य का प्लान बनाने में आसानी हो सकती है। साथ ही, सही लक्षणों के इलाज से बीमारी को नियंत्रित करना आसान हो जाता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…