धोनी के साथ रिश्तों पर बोले अमित मिश्रा : ‘मुझे पूरा सपोर्ट मिला'
पूर्व भारतीय स्पिनर अमित मिश्रा ने हाल ही में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ खेल के दिनों के अपने रिश्तों पर बहुत ही साफ-सपाट शब्दों में अपनी बात रखी है। पिछले कुछ सालों से ये अटकलें और अफवाह उड़ते रहते हैं कि…

पूर्व भारतीय स्पिनर अमित मिश्रा ने हाल ही में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ खेल के दिनों के अपने रिश्तों पर बहुत ही साफ-सपाट शब्दों में अपनी बात रखी है।
पिछले कुछ सालों से ये अटकलें और अफवाह उड़ते रहते हैं कि मिश्रा को धोनी का पूरा समर्थन हासिल नहीं था। पूर्व कप्तान की वजह से ही उनका करियर खत्म हो गया क्योंकि धोनी अक्सर अहम मौकों पर रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा जैसे दूसरे स्पिन विकल्पों की तरफ देखते थे।
अब अमित मिश्रा ने उन अफवाहों पर बोला है जिसमें कहा जाता है कि अगर महेंद्र सिंह धोनी कप्तान नहीं रहे होते तो मिश्रा का करियर संभवतः बेहतर रहा होता।
मिश्रा ने एक बातचीत में कहा कि हर चीज के दो पहलू हैं, सकारात्मक और नकारात्मक। वह सकारात्मक शख्स हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान धोनी से मिले सपोर्ट का जिक्र करते हुए सकारात्मक पक्ष पर जोर दिया।
उन्होंने कहा, 'लोग बोलते हैं धोनी नहीं होते तो आपका करियर और अच्छा होता। अगर धोनी न होते तो हो सकता मैं टीम में भी नहीं होता। उनके हां पर ही तो मैं टीम में आया ना। जब वो हां कहे थे तभी टीम में आया। और बार-बार मैं आया। ऐसा नहीं है कि मैं एक बार आया। दो बार आया।
उनकी कप्तानी जब तक चली 7 साल-8 साल मैं अंदर बाहर होता रहा। जब वो हां बोलते थे तो मैं आता ही था न। हर चीज का एक नेगेटिव है और एक पॉजिटिव है। मैं पॉजिटिव आदमी हूं।' मिश्रा ने कहा, ‘मुझे पूरा सपोर्ट था। जब भी मैं प्लेइंग इलेवन में होता धोनी मेरे पास आते थे और मुझे टिप्स देते थे। वह हमेशा मुझे सुझाव देते थे।
मैं न्यूजीलैंड के खिलाफ खेल रहा था जो मेरी आखिरी वनडे सीरीज थी। धोनी कप्तान थे। वह एक कड़ा मुकाबला था। हमने 260-270 रन बनाए थे। मैं गेंदबाजी के लिए आया। मैंने सोचा कि विकेट के बजाय रनों के प्रवाह को रोकने पर फोकस करते हैं।’
मिश्रा ने आगे बताया, ‘कुछ ओवरों के बाद धोनी मेरे पास आए और कहा कि मैं स्वाभाविक गेंदबाजी नहीं कर रहा हूं। उन्होंने मुझसे कहा कि बहुत ज्यादा मत सोचो और वैसी ही गेंद करो जैसा हमेशा करते हो। मैंने वैसा किया और एक विकेट भी मिला।
उन्होंने मुझसे कहा कि यही तुम्हारी गेंदबाजी है। एकदम इसी तरह गेंद फेंको। ज्यादा सोचो मत। वह मैच पलटने वाला स्पेल था।
मैंने 5 विकेट झटके और मैं मानता हूं कि वह मेरा बेस्ट स्पेल भी था। उनकी सोच थी कि अगर मैं विकेट नहीं झटकता हूं तो हम मैच हार जाएंगे। उन्होंने इस तरह मेरा सपोर्ट किया।’
अमित मिश्रा ने अपने करियर में 22 टेस्ट मैच खेले जिसमें 76 विकेट हासिल किए। 36 ओडीआई में उनके नाम 64 विकेट दर्ज हैं जिसमें एक 6 विकेट हॉल भी शामिल है। मिश्रा ने 10 टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेले और 16 विकेट हासिल किए। वह टीम में लगातार अंदर-बाहर होते रहे।
सम्बंधित ख़बरें
अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह
लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश
फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में
पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल
भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।
