धोखाधड़ी मामले में भगोड़ी मोनिका कपूर का हुआ प्रत्यर्पण
नई दिल्ली : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो दशक पुराने आयात-निर्यात धोखाधड़ी मामले में अमेरिका से फरार भगोड़ी मोनिका कपूर को भारत प्रत्यर्पित कर लिया है। सीबीआई ने इस बात की…

नई दिल्ली : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो दशक पुराने आयात-निर्यात धोखाधड़ी मामले में अमेरिका से फरार भगोड़ी मोनिका कपूर को भारत प्रत्यर्पित कर लिया है। सीबीआई ने इस बात की जानकारी अपने आधिकारिक एक्स पोस्ट में दी।
मोनिका कपूर पर साल 2002 में 2.36 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप था। वह मेसर्स मोनिका ओवरसीज की प्रोपराइटर थीं और अपने भाइयों राजन खन्ना तथा राजीव खन्ना के साथ मिलकर जाली निर्यात दस्तावेजों के आधार पर शुल्क-मुक्त सोने के आयात के लिए छह प्रतिपूर्ति लाइसेंस प्राप्त किए थे।
साल 1998 के दौरान, उन्होंने शिपिंग बिल, चालान और बैंक प्रमाणपत्रों का दुरुपयोग करते हुए ये लाइसेंस मेसर्स दीप एक्सपोर्ट्स, अहमदाबाद को प्रीमियम पर बेच दिए। जिसके चलते दीप एक्सपोर्ट्स ने इन लाइसेंसों का उपयोग कर शुल्क-मुक्त सोना आयात किया, जिससे सरकारी खजाने को 1.44 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। मामले की जांच पूरी होने के बाद 31 मार्च 2004 में इन लोगों पर आरोप पत्र दायर किया गया। राजन खन्ना और राजीव खन्ना को 2017 में दोषी ठहराया गया था। उस समय मोनिका कपूर जांच और मुकदमे में शामिल नहीं हुईं। उन्हें 2006 में अदालत ने भगोड़ा घोषित किया था और 2010 में उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट और रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था।
सीबीआई ने 2010 में अमेरिका को उनका प्रत्यर्पण करने का अनुरोध भेजा था। कई सालों के गहन समन्वय के बाद, अब सीबीआई की एक टीम अमेरिका जाकर उन्हें भारत लाने में सफल हुई। सीबीआई ने कहा कि यह प्रत्यर्पण अंतरराष्ट्रीय भगोड़ों को न्याय के कठघरे में लाने की उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मोनिका कपूर को भारत लाकर संबंधित अदालत में पेश किया जा रहा है और अब उन पर मुकदमा चलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
