'धुरंधर' का पहला लुक आया सामने, 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक
नई दिल्ली : रणवीर सिंह के जन्मदिन के खास मौके पर जिओ स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज ने 2025 की सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर 'धुरंधर' का जबरदस्त फर्स्ट लुक रिलीज़ कर दिया है। इस मेगा प्रोजेक्ट का निर्देशन 'उरी: द…

नई दिल्ली : रणवीर सिंह के जन्मदिन के खास मौके पर जिओ स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज ने 2025 की सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर 'धुरंधर' का जबरदस्त फर्स्ट लुक रिलीज़ कर दिया है। इस मेगा प्रोजेक्ट का निर्देशन 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' फेम निर्देशक आदित्य धर ने किया है, जो पहले ही अपनी विजन और ट्रीटमेंट के लिए सराहे जा चुके हैं। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे दमदार कलाकार नज़र आएंगे, जो इस थ्रिलर को और भी ग्रिपिंग और मेगा स्केल का बना देते हैं। 'धुरंधर' 5 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में भव्य रूप से रिलीज़ होगी।
2 मिनट 40 सेकंड का यह फर्स्ट लुक रॉ, इंटेंस और हाई-ऑक्टेन एक्शन से भरपूर है। इसमें सस्पेंस, दमदार डायलॉग्स और तगड़ा एक्शन दिख रहा है। इसका म्यूजिक शाश्वत ने दिया है जिसके सिंगर जैस्मिन सैंडलस हैं और खास बात यह है कि इसमें न्यू-एज आर्टिस्ट हनुमनकाइंड का भी कोलैब है, जिनकी अलग और हटकर स्टाइल इस गाने को नया फ्लेवर देती है।
जियो स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत और बी62 स्टूडियोज़ के बैनर तले बनी 'धुरंधर' एक पावरफुल और दिल झकझोर देने वाली कहानी है, जिसे आदित्य धर ने लिखा है, निर्देशित किया है और प्रोड्यूस भी किया है। फिल्म के प्रोड्यूसर्स में ज्योति देशपांडे और लोकेश धर भी शामिल हैं, जिन्होंने इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को वास्तविकता में बदलने के लिए सहयोग किया है।-------------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
