द इंडियन व्यू

धीमी ओवर-रेट के चलते दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल पर फाइन

रविवार 13 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के विजयरथ पर मुंबई इंडियंस ने लगाम लगाई. आईपीएल के 29वें मैच में एमआई ने डीसी को 12 रन से हराया। दिल्ली को सीजन की पहली हार का भी सामना करना पड़ा। साभार : गूगल दिल्ली की इस हार के साथ…

Ragwendra P Singh
April 14, 2025
1 min read
धीमी ओवर-रेट के चलते दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल पर फाइन

रविवार 13 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के विजयरथ पर मुंबई इंडियंस ने लगाम लगाई. आईपीएल के 29वें मैच में एमआई ने डीसी को 12 रन से हराया। दिल्ली को सीजन की पहली हार का भी सामना करना पड़ा।

साभार : गूगल

दिल्ली की इस हार के साथ कप्तान अक्षर पटेल को दोहरा झटका बीसीसीआई ने लाखों का फाइनल लगाकर दिया। दरअसल, अक्षर ने मुंबई के खिलाफ हुए मुकाबले में आईपीएल की आचार सहिता का उल्लंघन किया था जिसके चलते बोर्ड ने उनपर यह फाइन लगाया है।

बीसीसीआई प्रेस रिलीज के अनुसार, “दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पर जुर्माना लगाया गया है क्योंकि उनकी टीम ने अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2025 के मैच नंबर 29 के दौरान धीमी ओवर-रेट बनाए रखी।"

रिलीज में आगे लिखा है, "चूंकि यह आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत उनकी टीम का सीजन का पहला अपराध था, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, पटेल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।” दिल्ली कैपिटल्स ने इस हार के साथ अंक तालिका में नंबर-1 का ताज गंवा दिया है। टीम पॉइंट्स टेबल में अब गुजरात टाइटंस के नीचे दूसरे नंबर पर है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।