द इंडियन व्यू

दो दिनों में 258 नक्सलियों का आत्मसमर्पण नक्सलवाद के विरुद्ध लड़ाई में बड़ी सफलता : अमित शाह

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नक्सलियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि जो आत्मसमर्पण करेंगे उनका स्वागत है, लेकिन जो बंदूक उठाए रहेंगे उन्हें सुरक्षा बलों की कड़ी कार्रवाई का सामना करना…

Ragwendra P Singh
October 16, 2025
2 min read
दो दिनों में 258 नक्सलियों का आत्मसमर्पण नक्सलवाद के विरुद्ध लड़ाई में बड़ी सफलता : अमित शाह

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नक्सलियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि जो आत्मसमर्पण करेंगे उनका स्वागत है, लेकिन जो बंदूक उठाए रहेंगे उन्हें सुरक्षा बलों की कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। शाह ने छत्तीसगढ़ के दो नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को आतंकमुक्त घोषित करते हुए कहा कि सरकार 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त करने के संकल्प पर दृढ़ है।

अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि छत्तीसगढ़ में आज 170 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, जबकि एकदिन पहले 27 नक्सलियों ने हथियार डाले थे। महाराष्ट्र में भी 61 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में वापसी की। इस तरह पिछले दो दिनों में कुल 258 वामपंथी उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया है।

शाह ने लिखा, “हिंसा छोड़कर भारत के संविधान में विश्वास पुनर्स्थापित करने वाले सभी नक्सलियों के निर्णय की मैं सराहना करता हूं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के निरंतर प्रयासों का ही यह परिणाम है कि नक्सलवाद अब अपनी आखिरी सांसें ले रहा है।”

गृह मंत्री ने आगे कहा, “हमारी नीति स्पष्ट है- जो आत्मसमर्पण करना चाहते हैं उनका स्वागत है, लेकिन जो लोग हथियार उठाए रहेंगे उन्हें सुरक्षा बलों की कठोर कार्रवाई झेलनी पड़ेगी। सभी नक्सलियों से मेरी अपील है कि वे अपने हथियार त्यागकर मुख्यधारा में लौट आएं।”

एक अन्य पोस्ट में शाह ने कहा कि “यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि एक समय आतंक का गढ़ रहे छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ और नॉर्थ बस्तर को आज नक्सली हिंसा से पूरी तरह मुक्त घोषित कर दिया गया है। अब केवल साउथ बस्तर में छिटपुट नक्सली बचे हैं, जिन्हें सुरक्षा बल शीघ्र ही समाप्त कर देंगे।”

शाह ने बताया कि जनवरी 2024 में छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद से 2100 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, 1785 गिरफ्तार किए गए हैं और 477 को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है। ये आंकड़े केंद्र और राज्य सरकार की उस दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रमाण हैं, जिसके तहत 31 मार्च 2026 से पहले देश को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…