द इंडियन व्यू

दोहरा मापदंड या खराब पिच? एमसीजी टेस्ट पर भड़के केविन पीटरसन व माइकल वॉन

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का चौथा मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में शुरुआती तीन मैच जीतकर पहले ही सीरीज अपने नाम कर ली है। चौथे मैच में गेंदबाजों…

Ragwendra P Singh
December 27, 2025
2 min read
दोहरा मापदंड या खराब पिच? एमसीजी टेस्ट पर भड़के केविन पीटरसन व माइकल वॉन

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का चौथा मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में शुरुआती तीन मैच जीतकर पहले ही सीरीज अपने नाम कर ली है।

चौथे मैच में गेंदबाजों का कहर देखने को मिला है और शुरुआती पांच सत्र में ही 30 विकेट गिर चुके हैं, 110 ओवर के अंदर ही 30 विकेट गिरने से पिच को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। केविन पीटरसन ने तो आईसीसी से ऑस्ट्रेलिया को सजा देने की भी मांग कर दी है।

उन्होंने भारत का उदाहरण देते हुए कहा कि जब वहां पर इस तरह की पिचों को खराब कहा जाता है, तो यहां पर भी इसे वैसे ही देखा जाए। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन भी पिच से नाखुश हैं और उन्होंने इसे मजाक बताया है।

केविन पीटरसन ने एक्स पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए इसे पिचों का 'दोहरा मापदंड' करार दिया। उन्होंने भारत का उदाहरण देते हुए कहा, ''जब भारत में टेस्ट के पहले दिन इस तरह विकेट गिरते हैं, तो पूरी दुनिया आलोचना करने लगती है।

साभार : गूगल

पिच को 'खराब' बताया जाने लगता है। मुझे उम्मीद है कि अब ऑस्ट्रेलिया को भी वैसी ही जांच और आलोचना का सामना करना पड़ेगा। जो सही है, वो सही है।''

@KP24

माइकल वॉन ने पिच को 'मजाक' बताते हुए कहा कि 94,000 से ज्यादा दर्शक मनोरंजन के लिए आए थे, लेकिन जिस तरह से दोनों टीमें ताश के पत्तों की तरह ढह गईं, वह टेस्ट क्रिकेट के लिए अच्छा विज्ञापन नहीं है।

वॉन ने लिखा, ''ये पिच मजाक है। ये खेल को छोटा करना है, खिलाड़ी, ब्रॉकास्टर और सबसे महत्वपूर्ण फैंस, 98 ओवर में 26 विकेट।''

@MichaelVaughan

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे मुकाबले में पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम 152 रन पर आउट हो गई लेकिन इसके बावजूद इंग्लैंड पर पहली पारी में 42 रन की बढत बना ली और चौथे एशेज टेस्ट के पहले दिन शुक्रवार को रिकॉर्ड 20 विकेट गिर गए।

पहली पारी में इंग्लैंड की टीम 29.5 ओवर में 110 रन पर आउट हो गई। माइकल नेसेर ने 45 रन देकर चार विकेट लिये।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह

लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।