द इंडियन व्यू

देश विरोधी बयान देना राहुल गांधी की आदतः भाजपा

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सेना पर की गयी टिप्पणी को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। भाजपा ने कहा कि देश विरोधी बयान देना अब राहुल गांधी की आदत बन गयी है। भाजपा के…

Ragwendra P Singh
July 16, 2025
2 min read
देश विरोधी बयान देना राहुल गांधी की आदतः भाजपा

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सेना पर की गयी टिप्पणी को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। भाजपा ने कहा कि देश विरोधी बयान देना अब राहुल गांधी की आदत बन गयी है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय पर मीडिया से कहा कि यह वही राहुल गांधी हैं जिन्होंने कहा था कि चीनी सैनिक हमारे भारतीय सैनिकों को पीट रहे हैं। भारतीय सेना का अपमान करने के आरोप में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और इसी मामले में उन्हें जमानत मिली है। इन बयानों को लेकर राहुल में कोई शर्मिंदगी भी नहीं है। वह आदतन अपराधी हैं और अपराध करतें रहेंगे। जमानत मिलने के बाद भी वह फोटो खिंचवाने के लिए पोज दे रहे थे, उनमें इतनी ही शर्म बची है।

उल्लेखनीय है कि लखनऊ के एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने एक दिन पहले ही राहुल गांधी को सेना पर टिप्पणी मामले में जमानत दे दी। यह मामला वर्ष 2022 में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भारतीय सेना के बारे में दिए गए कथित अपमानजनक बयान से जुड़ा हुआ है।

भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने अशोक गहलोत के एक बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गहलोत शायद किसी नई याददाश्त ताजा करने वाली बीमारी से ग्रस्त हैं। वह कह रहे थे कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) राजीव गांधी का सपना था। राजीव गांधी का 1991 में निधन हो गया था। उस समय मुझे नहीं पता कि दुनिया में किसी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में सुना भी था या नहीं। फिर भी यह राजीव गांधी का सपना बन गया। एक परिवार की तारीफ करने में ये लोग अपने ज्ञान का परिचय ऐसे देते हैं जो जनता में शक पैदा करता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…