देश में तेल की कीमतें स्थिर, सरकार ने दिया पर्याप्त आपूर्ति का भरोसा
नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच केंद्र सरकार ने कहा है कि हमारे पास कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार है और अगले दो महीनों के लिए क्रूड ऑयल आपूर्ति की पर्याप्त व्यवस्था कर ली है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस…

नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच केंद्र सरकार ने कहा है कि हमारे पास कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार है और अगले दो महीनों के लिए क्रूड ऑयल आपूर्ति की पर्याप्त व्यवस्था कर ली है।
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बुधवार को अंतर मंत्रालयी प्रेसवार्ता में कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में मची उथल-पुथल के बीच भारत सरकार ने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। उन्होंने कहा कि वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव के बीच ब्रेंट क्रूड की कीमतों में भारी उछाल के बावजूद भारत ने अपनी ईंधन और कृषि आपूर्ति शृंखला को पूरी तरह सुरक्षित रखा है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक गैस के संबंध में घरेलू उपभोक्ताओं और सीएनजी परिवहन के लिए 100 फीसदी आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। इसके अतिरिक्त भारत सरकार ने पीएनजी नेटवर्क का विस्तार करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि मार्च महीने में लगभग 3,25,000 कनेक्शनों को गैस की आपूर्ति की गई।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कीमतों में उतार-चढ़ाव से घरेलू उपभोक्ताओं को बचाने के लिए भारत सरकार ने ईंधन की कीमतों में किसी भी बढ़ोतरी को रोकने के लिए एक्साइज ड्यूटी कम कर दी है। इन कोशिशों के जरिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर रखी गई हैं, जिसके चलते सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस मार्केटिंग कंपनियों को दोनों ईंधनों पर नुकसान उठाना पड़ रहा है। शर्मा ने कहा कि घरेलू बाजार में एफटीए और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार ने एक्सपोर्ट लेवी भी लगाई है। नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे घबराहट में खरीदारी न करें।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय में संयुक्त सचिव असंगबा चुबा ने कहा कि आज सुबह पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एफटीए) की कीमतों को लेकर एक बहुत ही महत्वपूर्ण घोषणा की गई। भारतीय विमानन उद्योग ने भारत सरकार के इस महत्वपूर्ण और रणनीतिक फैसले का स्वागत किया है, जिसके तहत घरेलू मार्गों पर चलने वाली घरेलू शेड्यूल्ड एयरलाइंस के लिए एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतों में केवल 25 फीसदी की सीमित बढ़ोतरी लागू की गई है। भारतीय एयरलाइंस के लिए, कुल परिचालन खर्चों में ईंधन का हिस्सा आमतौर पर लगभग 40 फीसदी होता है। इस कदम से पूरे उद्योग पर छा सकने वाले एक संभावित संकट को टालने में मदद मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
