द इंडियन व्यू

देश में एसआईआर फेज II के तहत मतदाता सूची अपडेट में तेजी, अब तक में 97 प्रतिशत ईएफ वितरण पूरा

नई दिल्ली : देश में चल रहे मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) फेज II के तहत मतदाता विशिष्ट प्रविष्टि पत्र यानी ईएफ की छपाई और वितरण का काम तेजी से चल रहा है। अब तक देशभर में 50 करोड़ 99 लाख 72 हजार मतदाताओं के लिए 10…

Ragwendra P Singh
November 16, 2025
2 min read
देश में एसआईआर फेज II के तहत मतदाता सूची अपडेट में तेजी, अब तक में 97 प्रतिशत ईएफ वितरण पूरा

नई दिल्ली : देश में चल रहे मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) फेज II के तहत मतदाता विशिष्ट प्रविष्टि पत्र यानी ईएफ की छपाई और वितरण का काम तेजी से चल रहा है। अब तक देशभर में 50 करोड़ 99 लाख 72 हजार मतदाताओं के लिए 10 लाख 41 हजार 291 ईएफ छापे जा चुके हैं और 49 करोड़ 73 लाख 39 हजार 480 ईएफ वितरित किए जा चुके हैं, 97 फीसदी से अधिक है।चुनाव आयोग के अनुसार, अंडमान और निकोबार, गोवा और लक्षद्वीप में सभी ईएफ 100 प्रतिशत वितरित हो चुके हैं। गुजरात में 99 प्रतिशत, केरल में 93 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 97 प्रतिशत और तमिलनाडु में 93 प्रतिशत ईएफ पहुंच चुके हैं। राजस्थान में 98 प्रतिशत ईएफ वितरित किए जा चुके हैं।राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ईएफ वितरण की स्थिति:• अंडमान और निकोबार 3 लाख 10 हजार 404 में से 3 लाख 10 हजार 204• छत्तीसगढ़ 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 में से 2 करोड़ 5 लाख 8 हजार 57• गोवा 11 लाख 85 हजार 34 में से 11 लाख 85 हजार 13• गुजरात 5 करोड़ 8 लाख 43 हजार 436 में से 5 करोड़ 4 लाख 15 हजार 497• केरल 2 करोड़ 78 लाख 50 हजार 854 में से 2 करोड़ 61 लाख 1 हजार 675• लक्षद्वीप 57 हजार 813 में से 57 हजार 812• मध्य प्रदेश 5 करोड़ 74 लाख 6 हजार 140 में से 5 करोड़ 70 लाख 89 हजार 80• पुदुचेरी 10 लाख 21 हजार 578 में से 9 लाख 61 हजार 297• राजस्थान 5 करोड़ 46 लाख 56 हजार 215 में से 5 करोड़ 38 लाख 69 हजार 336• तमिलनाडु 6 करोड़ 41 लाख 14 हजार 583 में से 6 करोड़ 54 हजार 300• उत्तर प्रदेश 15 करोड़ 44 लाख 30 हजार 92 में से 15 करोड़ 7 लाख 92 हजार 212• पश्चिम बंगाल 7 करोड़ 66 लाख 36 हजार 294 में से 7 करोड़ 59 लाख 94 हजार 997चुनाव आयोग ने बताया कि बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) और ब्लॉक लेवल एजेंट (बीएलए) की टीमें हर मतदाता तक ईएफ पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही हैं। आयोग ने अधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि शेष ईएफ का वितरण समय पर पूरा किया जाए, ताकि आगामी चुनावों में मतदाता सूची पूरी तरह सही और सटीक रहे।---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…