देश में आपातकाल से भी बदतर हालात : लालू प्रसाद यादव
पटना : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने सासाराम से शुरू होने वाली वोटर अधिकार यात्रा के बारे में कहा कि हम लोगों के वोट के अधिकारों को बचाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं।…

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने सासाराम से शुरू होने वाली वोटर अधिकार यात्रा के बारे में कहा कि हम लोगों के वोट के अधिकारों को बचाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग एसआईआर के माध्यम से लोगों को वोट के अधिकार से वंचित करने का षडयंत्र रच रहे हैं। हम उसे सफल नहीं होने देंगे।
उन्होंने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि देश की वर्तमान स्थिति आपातकाल से भी बदतर है। देश में अघोषित आपातकाल चल रहा है।
वोटर अधिकार यात्रा पर उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी, तेजस्वी यादव सहित महागठबंधन के तमाम नेता यात्रा में शामिल हो रहे हैं। हम ये लड़ाई लड़ रहे हैं और जीतेंगे।
राजद नेता तेजस्वी यादव ने वोटर अधिकार यात्रा के बारे में कहा कि लोकतंत्र और संविधान खतरे में है, इसकी रक्षा के लिए यह यात्रा हो रही है। यह यात्रा मतदाताओं के संवैधानिक अधिकारों, विशेषकर एक व्यक्ति, एक वोट के सिद्धांत को बचाने का दायित्व निभाने के लिए है।
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने और मतदाता सूची में गड़बड़ी के जरिए वोटिंग अधिकार छीनने का प्रयास कर रही है। बिहार लोकतंत्र की जननी है, यहां से लोकतंत्र को खत्म नहीं होने दिया जाएगा और वोट की डकैती को रोका जाएगा। कुछ लोगों को जीवित होते हुए भी मतदाता सूची में मृत घोषित किया जा रहा है, जो वोटिंग अधिकारों पर हमला है।
तेजस्वी के अनुसार, भाजपा की तानाशाही को बिहार की जनता समझ चुकी है और हमारी यात्रा को जनता का प्यार व समर्थन मिलेगा।
भाजपा के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि संविधान विरोधी लोग सवाल उठाने वालों को चुप कराने की कोशिश कर रहे हैं और लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश रच रहे हैं।
चुनाव आयोग की प्रेस वार्ता पर तेजस्वी ने कहा कि वार्ता के बाद जवाब दिया जाएगा। लेकिन, आयोग को सुप्रीम कोर्ट से पहले ही करारा जवाब मिल चुका है। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वे तानाशाही कर सकते हैं और किसी को भी जेल भेज सकते हैं, लेकिन जेल जाने से हम नहीं डरते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
