देश के हर जिले तक पहुंची 5जी सेवा: प्रधानमंत्री मोदी
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत में 5जी नेटवर्क देश के हर जिले तक पहुंच चुका है। उन्होंने बताया कि देश में 5.5 लाख से ज्यादा 5जी बेस स्टेशन काम कर रहे हैं और मोबाइल इंटरनेट की स्पीड 2022…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत में 5जी नेटवर्क देश के हर जिले तक पहुंच चुका है। उन्होंने बताया कि देश में 5.5 लाख से ज्यादा 5जी बेस स्टेशन काम कर रहे हैं और मोबाइल इंटरनेट की स्पीड 2022 के मुकाबले 10 गुना अधिक हो गई है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) 2026 के 10वीं वर्षगाठ पर बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में यह बात कही।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एक दशक पहले डिजिटल अंतर एक बड़ी चुनौती थी। उन्होंने बताया कि डिजिटल इंडिया’ अभियान के जरिये हमने स्थिति बदली है। मोदी ने कहा कि आज देश के हर जिले तक 5जी सेवा पहुंच चुकी है। भारत में 5.50 लाख से अधिक ‘बेस स्टेशन’ हैं, जहां से 5जी नेटवर्क परिचालित हो रहा है।उन्होंने कहा कि दूरसंचार क्षेत्र में क्रांति से गांव के बच्चे भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। मोदी ने कहा कि हमारे पास जो भी डिजिटल एवं ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम हैं, उनसे 25 करोड़ छात्रों को जोड़ने का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री ने कहा कि डिजिटल संपर्क ने शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सरकारी सेवाओं को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह लोगों के जीवन को सुगम बना रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
