द इंडियन व्यू

देश के खिलाफ काम कर रहा चुनाव आयोगः राहुल गांधी

नई दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संस्था देश के खिलाफ काम कर रही है। नेता विपक्ष राहुल गांधी ने संसद भवन…

Ragwendra P Singh
August 1, 2025
2 min read
देश के खिलाफ काम कर रहा चुनाव आयोगः राहुल गांधी

नई दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संस्था देश के खिलाफ काम कर रही है।

नेता विपक्ष राहुल गांधी ने संसद भवन के बाहर पत्रकारों से बातचीत के दौरान आरोप लगाया कि हमारे पास सबूत है कि चुनाव के दौरान वोट चोरी हो रही है और चुनाव आयोग इसमें सीधे तौर पर मिला हुआ है। हम इसके बारे में जल्द ही जानकारी जारी करेंगे। जिससे देश के लोगों को स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव दर चुनाव उनका शक गहराता गया है। इसको लेकर कांग्रेस ने जांच करवाई है। इस जांच में 6 महीने लगे हैं और हमें कुछ बहुत बड़ा मिला है, जिससे चुनाव आयोग की साख पूरी तरह समाप्त हो जाएगी।

उन्होंने कहा, “इलेक्शन कमीशन में जो भी यह काम कर रहे हैं, राइट फ्रॉम द टॉप टू द बॉटम, आप एक बात याद रखिए- आपको हम छोड़ेंगे नहीं। कुछ भी हो जाए हम छोड़ेंगे नहीं आपको, क्योंकि आप हिंदुस्तान के खिलाफ काम कर रहे हो, ये राजद्रोह है और इससे कम नहीं है। आप याद रखिए आप कहीं भी हों, रिटायर्ड हों, कुछ भी हों, हम आपको ढूंढकर निकालेंगे।”

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…