देश और दिल्ली में बढ़ रहा अपराध, भाजपा सरकार नाकाम : अरविंद केजरीवाल
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुंबई में एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद देश की सुरक्षा व्यवस्था, रोहिंग्या का सीमा पार से आना, दिल्ली में अपराध आदि मुद्दों पर केंद्र सरकार को…

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुंबई में एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद देश की सुरक्षा व्यवस्था, रोहिंग्या का सीमा पार से आना, दिल्ली में अपराध आदि मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरते हुए इस्तीफे की मांग की है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एक्टर सैफ अली खान पर हमला हुआ है। अभी पता चला है कि उनका इलाज चल रहा है। हम उम्मीद करते हैं, भगवान से प्रार्थना करते हैं कि वह जल्दी ठीक हो जाएं। यह बेहद चिंताजनक बात है कि इतना बड़ा एक्टर जिसकी सिक्योरिटी सख्त होगी और कोई खिड़की से उसके घर के अंदर घुस गया होगा, इतनी ज्यादा सिक्योर्ड प्लेस में रहने वाले एक्टर के घर के अंदर सोते हुए रात में कोई चाकू से हमला कर दे तो यह वहां की राज्य सरकार और केंद्र सरकार के ऊपर बहुत बड़े प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है।
उन्होंने कहा कि इसका मतलब दोनों सरकार लोगों को सुरक्षा देने में नाकाम रही हैं और मुंबई के अंदर यह पहला इंसिडेंट नहीं हो रहा। इसके पहले सलमान खान के यहां शूटआउट हुआ। बाबा सिद्दीकी का मर्डर कर दिया गया। इतने बड़े-बड़े देश के सेलिब्रिटीज ही सुरक्षित नहीं हैं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की डबल इंजन की सरकार सुरक्षा नहीं दे सकती, तो एक आम आदमी की तो सुरक्षा की बात ही क्या करें। चारों तरफ से खबरें आ रही हैं कि गुजरात की जेल में बैठकर एक गैंगस्टर खुलेआम रंगदारी मार रहा है। खुलेआम शूटआउट के ऑर्डर दे रहा है। देशभर में अन्य गैंगस्टर खुलेआम अपना राज चला रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि उन क्रिमिनल्स की मौजूदा सरकारों के अंदर अच्छी-खासी पैठ है।
उन्होंने कहा कि ये केंद्र वाले रोज खड़े होकर कहते हैं कि हमसे इंडो-बांग्लादेश बॉर्डर की सुरक्षा नहीं हो रही। रोहिंग्या बॉर्डर क्रॉस करके आ रहे हैं। अगर रोहिंग्या बॉर्डर क्रॉस करके आ रहे हैं, तो आप क्या कर रहे हैं? सबसे पहली जिम्मेदारी किसी भी सरकार की होती है। अगर कोई सरकार खुलेआम एक्सेप्ट कर रही है कि हमसे बॉर्डर की सुरक्षा नहीं हो रही तो उस सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए। आज दिल्ली के अंदर खुलेआम गैंगवॉर जारी है। सड़कों पर कई राउंड फायरिंग हो रही है। व्यापारियों को रंगदारी की कॉल आ रही है। हर दूसरे दिन व्यापारियों को कॉल की जा रही है। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। बच्चे सुरक्षित नहीं हैं। रोज दिल्ली से 17 बच्चे गायब हो रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
