द इंडियन व्यू

देशभर में मनाया जा रहा है महाशिवरात्रि का पर्व, नदी तटों और शिवालयों में जनसै

नई दिल्ली। देशभर में आज महाशिवरात्रि का पर्व पूरी श्रद्धा से धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। सभी प्रमुख नदी तटों, शिवालयों और अन्य प्रमुख मंदिरों पर सुबह से जनसैलाब उमड़ पड़ा है। लोग नदियों में आस्था की डुबकी लगाकर…

Ragwendra P Singh
February 26, 2025
2 min read
देशभर में मनाया जा रहा है महाशिवरात्रि का पर्व, नदी तटों और शिवालयों में जनसै

नई दिल्ली। देशभर में आज महाशिवरात्रि का पर्व पूरी श्रद्धा से धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। सभी प्रमुख नदी तटों, शिवालयों और अन्य प्रमुख मंदिरों पर सुबह से जनसैलाब उमड़ पड़ा है। लोग नदियों में आस्था की डुबकी लगाकर शिवालयों में जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं। चहुं दिशाएं हर-हर गंगे और बम-बम भोले के उद्घोष से गुंजायमान हो रही हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आज अपार भीड़ है। महाकुंभ का आखिरी स्नान होने की वजह से लोग यहां कई दिन से डेरा डाले हैं। संगम के सभी घाट भरे हुए हैं। लोग पवित्र डुबकी लगाकर भगवान का शिव का स्मरण कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर स्थित नियंत्रण कक्ष से महाकुंभ की व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या और तपोस्थली चित्रकूट में भी महाशिवरात्रि की धूम है। लोग पवित्र स्नान कर सरयू और मंदाकनी नदी के तट पर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भोलेबाबा की नगरी वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में संतों पर पुष्प वर्षा की गई है। काशी विश्वनाथ मंदिर पर दर्शन के लिए लाखों लोग पहुंच रहे हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के झंडेवालान मंदिर में पूजा करने के लिए सुबह से भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। गाजियाबाद के श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की कतार लगी हुई है। दिल्ली के बाबा खड़क सिंह रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भी ऐसा ही नजारा है। कर्नाटक के बेंगलुरु में महाशिवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में भक्त कडु मल्लेश्वर मंदिर पहुंचे हैं। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के श्री बाबुलनाथ मंदिर में लोग दर्शन-पूजन कर रहे हैं। नासिक के श्री त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है।

इसके अलावा शिव के पावनधाम झारखंड के देवघर स्थित श्री बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे हैं। विश्व प्रसिद्ध उज्जैन के श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में तिल रखने की जगह नहीं है। लोग बाबा के दर्शनों के लिए सुबह की आरती के समय से कतारबद्ध होकर उनका आशीर्वाद ले रहे हैं। पंजाब में अमृतसर के शिवाला बाग भाइयां मंदिर में हजारों लोग जल चढ़ाने पहुंचे हैं। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के लिंगराज मंदिर में भी जलाभिषेक के लिए सुबह से लोगों की कतार लगी हुई है। देश के अन्य हिस्सों में भी भगवान शंकर के उपासक अपने-अपने स्तर पर जलाभिषेक कर प्रसाद चढ़ा रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…