देशभर में छठ पूजा की धूम, उगते सूर्य को दिया जा रहा अर्घ्य
नई दिल्ली : सूर्योपासना के महापर्व छठ का आज समापन हो रहा है। बिहार और झारखंड समेत समूचे देश में छठ पूजा उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई जा रही है। उपासकों के लिए घाटों पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। उगते सूर्य को 'उषा…

नई दिल्ली : सूर्योपासना के महापर्व छठ का आज समापन हो रहा है। बिहार और झारखंड समेत समूचे देश में छठ पूजा उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई जा रही है। उपासकों के लिए घाटों पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। उगते सूर्य को 'उषा अर्घ्य' अर्पित करने के लिए तड़के से ही श्रद्धालु घाटों पर पहुंचे हुए हैं।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आईटीओ यमुना बैराज पर जगमगा रहे हाथी घाट पर श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। छठ पूजा के अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालु शास्त्री घाट पर उमड़ पड़े। घाटों पर उषा अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ पूजा का समापन हो गया।बिहार की राजधानी पटना में उषा अर्घ्य के लिए लोग कलेक्ट्रेट घाट पर उमड़ पड़े। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में राप्ती नदी पर स्थित गुरु गोरखनाथ घाट पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचे।वाराणसी के घाटों पर भी भीड़ रही। सूर्य देव की उपासना को समर्पित चार दिवसीय छठ महापर्व शनिवार को नहाय-खाय के पवित्र अनुष्ठान के साथ शुरू हुआ था।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
