देव मीना ने 5.50 मीटर की छलांग लगाकर तोड़ा खुद का राष्ट्रीय रिकॉर्ड
भारतीय एथलीट देव मीना ने मंगलवार को एशियन खेल-2026 की पुरुष पोल वॉल्ट स्पर्धा के फाइनल में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड बेहतर कर नया कीर्तिमान बनाया। देव ने 5.50 मीटर की ऊंचाई पार कर अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ा और नया…

भारतीय एथलीट देव मीना ने मंगलवार को एशियन खेल-2026 की पुरुष पोल वॉल्ट स्पर्धा के फाइनल में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड बेहतर कर नया कीर्तिमान बनाया। देव ने 5.50 मीटर की ऊंचाई पार कर अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ा और नया व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी दर्ज किया।
देव का पिछला राष्ट्रीय रिकॉर्ड 5.46 मीटर था, जो उन्होंने इसी साल इंटर-स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बनाया था। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने एशियन खेल के लिए निर्धारित क्वालीफाइंग मानक भी हासिल किया था। इससे करीब एक महीने पहले रांची में आयोजित फेडरेशन कप में देव मीना और कुलदीप कुमार ने 5.45 मीटर की समान ऊंचाई पार करके राष्ट्रीय रिकॉर्ड की बराबरी की थी।
अब देव ने 5.50 मीटर की छलांग के साथ इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है। हालांकि, 5.50 मीटर पार करने के बाद देव 5.60 मीटर की ऊंचाई पार नहीं कर सके। तीनों प्रयास असफल रहने के बाद उनका मुकाबला समाप्त हो गया। फाइनल में भारत के दूसरे खिलाड़ी कुलदीप कुमार भी शामिल थे। उन्होंने 5.35 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ 10वां स्थान हासिल किया।

इससे पहले 2026 राष्ट्रमंडल खेलों में देव मीना पदक से चूक गए थे और 5.30 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ चौथे स्थान पर रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
