द इंडियन व्यू

देर रात जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल और विद्युत विभाग का किया निरीक्षण

जालौन : जालौन के जिला अधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने देर रात विद्युत विभाग और जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कई कमियों को पाया और जिम्मेदारों को फटकार लगाई। डीएम ने विद्युत विभाग के कार्यालय का…

Ragwendra P Singh
June 12, 2025
1 min read
देर रात जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल और विद्युत विभाग का किया निरीक्षण

जालौन : जालौन के जिला अधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने देर रात विद्युत विभाग और जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कई कमियों को पाया और जिम्मेदारों को फटकार लगाई।

डीएम ने विद्युत विभाग के कार्यालय का निरीक्षण किया, जहां उन्हें शिकायती रजिस्टर नहीं मिला। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई और जिम्मेदारों को निर्देश दिए कि शिकायती रजिस्टर तुरंत प्रभाव से उपलब्ध कराया जाए। डीएम ने जिला अस्पताल में साफ-सफाई और गर्मी में बंद पड़े एसी कूलर को लेकर जिम्मेदारों को फटकार लगाई। उन्होंने मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत कर उनकी समस्याएं पूछीं और उन्हें जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट और मुख्य चिकित्सा अधिकारी भी मौजूद रहे। डीएम राजेश कुमार पांडे ने कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदारों को अपने काम में सुधार करने के निर्देश दिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें