द इंडियन व्यू

दूरसंचार विभाग ने पेंशनभोगियों को दी डिजिटल दस्तावेजों की बड़ी सुविधा, सम्पन्न पेंशन पोर्टल को डिजिलॉकर से जोड़ा

नई दिल्ली : दूरसंचार विभाग के तहत आने वाले पेंशनरों के लिए एक बड़ी डिजिटल सुविधा शुरू की गई है। संचार लेखा महानियंत्रक कार्यालय द्वारा विकसित सम्पन्न पेंशन पोर्टल को अब डिजिलॉकर से जोड़ दिया गया है। इससे पेंशनरों को…

Ragwendra P Singh
January 21, 2026
2 min read
दूरसंचार विभाग ने पेंशनभोगियों को दी डिजिटल दस्तावेजों की बड़ी सुविधा, सम्पन्न पेंशन पोर्टल को डिजिलॉकर से जोड़ा

नई दिल्ली : दूरसंचार विभाग के तहत आने वाले पेंशनरों के लिए एक बड़ी डिजिटल सुविधा शुरू की गई है। संचार लेखा महानियंत्रक कार्यालय द्वारा विकसित सम्पन्न पेंशन पोर्टल को अब डिजिलॉकर से जोड़ दिया गया है। इससे पेंशनरों को अपने जरूरी दस्तावेज कभी भी और कहीं से मोबाइल या कंप्यूटर पर मिल सकेंगे।

 

केंद्रीय संचार मंत्रालय के अनुसार इस नई व्यवस्था के तहत पेंशनर डिजिलॉकर खाते में लॉग इन कर ई-पेंशन भुगतान आदेश (ई-पीपीओ), ग्रेच्युटी स्वीकृति आदेश, कम्युटेशन आदेश और फॉर्म-16 जैसे दस्तावेज सीधे डाउनलोड कर सकेंगे। अब इन कागजात के लिए दफ्तरों या बैंकों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी।

 

दिल्ली के प्रधान संचार लेखा नियंत्रक आशीष जोशी ने बताया कि इस पहल से कागजी प्रक्रिया खत्म होगी और पेंशनरों का समय व मेहनत बचेगी। यह कदम पेंशनरों को डिजिटल रूप से आत्मनिर्भर बनाता है और सरकार के डिजिटल इंडिया विजन के अनुरूप है। पेंशनर डिजिलॉकर की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर आधार से लॉग इन कर अपना पीपीओ नंबर लिंक करके तुरंत दस्तावेज प्राप्त कर सकते हैं। किसी भी मदद के लिए हेल्पलाइन और सम्पन्न पोर्टल की सुविधाएं पहले की तरह उपलब्ध रहेंगी।

 

सम्पन्न पोर्टल को 29 दिसंबर 2018 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किया था। यह पोर्टल पेंशन से जुड़ी पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन करता है। पेंशन स्वीकृति से लेकर भुगतान, शिकायत दर्ज कराने, जीवन प्रमाण पत्र देने और विवरण अपडेट करने तक की सभी सुविधाएं अब घर बैठे उपलब्ध हैं। डिजिलॉकर से जुड़ने के बाद अब पेंशनरों को बैंक, अस्पताल या अन्य जगहों पर दस्तावेज दिखाने के लिए फिजिकल कॉपी रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह सुविधा देशभर के पेंशनरों के लिए सुरक्षित, पारदर्शी और आसान होगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…