दीपावली पर ग्रीन पटाखों की अनुमति के लिए उच्चतम न्यायालय से आग्रह करेगी सरकार : रेखा गुप्ता
नई दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार दीपावली पर ग्रीन पटाखों की अनुमति के लिए उच्चतम न्यायालय से आग्रह करेगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार दिल्लीवासियों की भावनाओं एवं दीपावली को लेकर लोगों की आस्था…

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार दीपावली पर ग्रीन पटाखों की अनुमति के लिए उच्चतम न्यायालय से आग्रह करेगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार दिल्लीवासियों की भावनाओं एवं दीपावली को लेकर लोगों की आस्था का सम्मान करती है और जनभावनाओं एवं पर्यावरण संरक्षण दोनों के बीच संतुलन आवश्यक है। इस पहल का उद्देश्य परंपराओं का सम्मान करते हुए प्रदूषण नियंत्रण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करना है।
मुख्यमंत्री ने सोमवार को एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि दीपावली को लेकर दिल्लीवालों में अलग ही उत्साह, उमंग और उल्लास नजर आता है। यह पर्व न केवल धार्मिक उत्सव है बल्कि दिल्ली की आर्थिक और सांस्कृतिक धड़कन का प्रतीक भी है। उन्होंने जानकारी दी कि इस पर्व को शानदार और वैभवपूर्ण बनाने के लिए दिल्ली वाले आतिशबाजी का खूब उपयोग करते रहे थे, लेकिन प्रदूषण व विभिन्न कारणों से इसे रोक दिया गया। मुख्यमंत्री के अनुसार हमारी सरकार उच्चतम न्यायालय से यह निवेदन करने जा रही है कि दीपावली पर्व पर प्रमाणित ग्रीन पटाखों के उपयोग की अनुमति प्रदान करें।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार पर्यावरण सुरक्षा और प्रदूषण नियंत्रण के प्रति पूरी निष्ठा से प्रतिबद्ध है। न्यायालय को आश्वस्त किया जाएगा कि दिल्ली सरकार न्यायालय के सभी दिशा-निर्देशों और मानकों का पूर्ण पालन करेगी। उन्होंने कहा कि सभी ग्रीन पटाखे केवल अधिकृत संस्थाओं द्वारा निर्मित हों और सक्षम एवं संबंधित विभागों द्वारा प्रमाणित किए गए हों, इस बात को दिल्ली सरकार सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि दिल्लीवासी स्वच्छ व सुरक्षित वातावरण में जगमगाती दीपावली को खुशियों व उमंगों से मनाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले अनुभवों के आधार पर पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध से वांछित परिणाम प्राप्त नहीं हुए हैं। रोक के उपायों के बावजूद उल्लंघन जारी रहे, जिसका परिणाम यह रहा कि बेहद प्रदूषित पटाखे प्रयोग में लाए जाते हैं और दिल्ली का प्रदूषण बेहद गंभीर हो गया। इसलिए हमारी सरकार चाहती है कि दिल्ली में ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति प्रदान की जाए।
मुख्यमंत्री ने दोहराया कि दीपावली भारतीय संस्कृति का सबसे पवित्र और उल्लासपूर्ण पर्व है, जो अंधकार पर प्रकाश, अधर्म पर धर्म और अज्ञान पर ज्ञान की विजय का प्रतीक है। यह पर्व न केवल हमारे धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि सामाजिक एकता, परिवारिक सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का भी प्रतीक है। दिल्ली के करोड़ों लोगों की भावनाएं इस पर्व से गहराई से जुड़ी हैं। हमारी सरकार इन भावनाओं का सम्मान करती है और मानती है कि परंपराओं और पर्यावरण दोनों का संतुलन बनाए रखना समय की मांग है। हमारा मानना है कि ग्रीन पटाखों की अनुमति से परंपरा, भावनाओं और छोटे व्यापारियों की उम्मीदों को नया संबल मिलेगा। दिल्ली की अर्थव्यवस्था और संस्कृति एकसाथ फले-फूलेगी और दिल्ली वाले वही पुराने वैभव के साथ इस त्योहार का आनंद ले पाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
