द इंडियन व्यू

दीपक-सचिन की शानदार गेंदबाज़ी से पूर्वांचल वॉरियर्स की जीत

लखनऊ। दीपक और सचिन की घातक गेंदबाजी की बदौलत पूर्वांचल वॉरियर्स ने प्रथम स्वर्गीय श्री अनमोल-प्रभा प्राइजमनी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में मरकरी को एक रोमांचक मुकाबले में चार विकेट से हराकर पूरे अंक हासिल कर लिए।…

Ragwendra P Singh
April 9, 2025
1 min read
दीपक-सचिन की शानदार गेंदबाज़ी से पूर्वांचल वॉरियर्स की जीत

लखनऊ। दीपक और सचिन की घातक गेंदबाजी की बदौलत पूर्वांचल वॉरियर्स ने प्रथम स्वर्गीय श्री अनमोल-प्रभा प्राइजमनी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में मरकरी को एक रोमांचक मुकाबले में चार विकेट से हराकर पूरे अंक हासिल कर लिए।

जीसीआरजी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस मुकाबले में मरकरी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर सिर्फ 79 रन का मामूली स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए शिवम ने सबसे अधिक 20 रन बनाए, शुभांकर रावत ने 18 रन और सिद्धार्थ दीक्षित ने 12 रन का योगदान दिया। बाकी बल्लेबाज़ पूरी तरह से फ्लॉप रहे।

पूर्वांचल वॉरियर्स की ओर से दीपक कुशवाहा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में मात्र 13 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि सचिन सिंह ने 4 ओवर में 16 रन देकर 3 अहम विकेट लेकर मरकरी के बल्लेबाज़ों की कमर तोड़ दी।

79 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पूर्वांचल वॉरियर्स की टीम ने 13.3 ओवर में 6 विकेट खोकर जीत दर्ज की। ओम ठाकुर ने 20 रन की अहम पारी खेली, जबकि शुभ सिंह ने 18 और महेंद्र गुप्ता ने 13 रन का योगदान दिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।