द इंडियन व्यू

दिल्ली-NCR में बारिश के बाद बढ़ी ठंड, कई राज्यों में छाई कोहरे की चादर, जानें मौसम का हाल

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार रात हल्की बारिश ने एक बार फिर मौसम को बदल दिया है. एक बार​ फिर खत्म होती ठंड ने दोबरा दस्तक देने की कोशिश की है. दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को देर रात बारिश ने मौसम में बदलाव ला दिया है. एक बार​…

Ragwendra P Singh
January 23, 2025
2 min read
दिल्ली-NCR में बारिश के बाद बढ़ी ठंड, कई राज्यों में छाई कोहरे की चादर, जानें मौसम का हाल

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार रात हल्की बारिश ने एक बार फिर मौसम को बदल दिया है. एक बार​ फिर खत्म होती ठंड ने दोबरा दस्तक देने की कोशिश की है.

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को देर रात बारिश ने मौसम में बदलाव ला दिया है. एक बार​ फिर मौसम ने करवट ली है. मौसम विभाग की मानें तो 23 जनवरी यानी आज भी बारिश होने के आसार बने हुए है. बारिश केवल दिल्ली-एनसीआर में ही नहीं बल्कि पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में भी होने की उम्मीद है. वहीं उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, बंगाल और ओडिशा में घना कोहरा छाया रह सकता है. 

कश्मीर में पूरी रात बर्फबारी 

कश्मीर के कई इलाकों में बर्फबारी से बुधवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई. हालांकि अधिकतर इलाकों में न्यूनतम तापमान शून्य से ज्यादा रहा है. इसे गुलमर्ग, सोनमर्ग और कश्मीर के कुछ अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में पूरी रात बर्फबारी देखी गई. इसके कारण यहां के तापमान में​ गिरावट देखी गई. 

राजस्थान के माउंट आबू में गिरा पारा

राजस्थान के कई क्षेत्रों में ठंड का असर देखने को मिल रहा है. यहां पर बीते 24 घंटे में राज्य के एकमात्र पर्वतीय इलाके माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया. मौसम विभाग की मानें तो मैदानी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान हनुमानगढ़ के संगरिया में 5.8 डिग्री सेल्सियस, लूणकरणसर में 6.8 डिग्री, सिरोही और फतेहपुर में 7.3 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हुआ. यहां पर अजमेर, कोटा, जोधपुर, उदयपुर, जयपुर और बीकानेर में न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा मापा गया है. 

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…